लाइव न्यूज़ :

दिवाली पर कैबिनेट सहयोगियों के साथ पूजा करेंगे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल

By भाषा | Updated: October 24, 2021 00:45 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 अक्टूबर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को घोषणा की कि वह दिवाली के अवसर पर अपने कैबिनेट सहयोगियों के साथ पूजा करेंगे, जिसका टेलीविजन पर सीधा प्रसारण किया जाएगा।

मुख्यमंत्री अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में दिल्ली विधानसभा में आयोजित 'अग्र-समागम' में बोल रहे थे।

केजरीवाल ने कहा, ''मैं आप सभी को सूचित करना चाहता हूं कि इस साल दिवाली पर, मैं अपने कैबिनेट मंत्रियों के साथ शाम 7 बजे पूजा करूंगा, जिसका सीधा प्रसारण किया जाएगा। मैं आप सभी से अपने-अपने टीवी के माध्यम से हमारे साथ दिवाली मनाने का आग्रह करता हूं।''

दीपावली 4 नवंबर को मनाई जाएगी।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि वह 26 अक्टूबर को अयोध्या जाएंगे।

उन्होंने कहा, ''मैं दिल्ली और उसके लोगों की भलाई तथा प्रगति के लिए भगवान श्री राम से प्रार्थना करने और हम सभी के लिए एक सुखी तथा स्वस्थ जीवन के लिए आशीर्वाद लेने मंगलवार को अयोध्या जाऊंगा।''

इसके अलावा, केजरीवाल ने पिछले डेढ़ साल में जरूरतमंदों की मदद करने के लिये अग्रवाल समुदाय की सराहना की।

उन्होंने कहा, ''चूंकि मैं खुद अग्रवाल समुदाय से संबंध रखता हूं, इसलिये मैंने देखा है कि हमारे समुदाय के लोगों ने कैसे कोविड के कारण अपना व्यवसाय खो दिया और भारी नुकसान का सामना किया ... सभी प्रतिकूल हालात के बावजूद, समुदाय ने हर समय जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे कदम बढ़ाया। इसका मुझसे बेहतर कोई गवाह नहीं हो सकता।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां