लाइव न्यूज़ :

केजरीवाल ने पीएमओ पर लगाया आरोप, बोले- 2.9 लाख लोगों का राशन कार्ड करवाए रद्द

By भाषा | Updated: August 24, 2018 02:18 IST

दूसरी तरफ विपक्षी पार्टी भाजपा ने केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें फौरन राशन वितरण की इलेक्ट्रॉनिक प्वाइंट ऑफ सेल (ई-पीओएस) प्रणाली को फिर से शुरू करना चाहिए और घर-घर राशन पहुंचाने की योजना पर ‘‘नाटक” बंद करना चाहिए।

Open in App

नई दिल्ली, 23 अगस्त: राष्ट्रीय राजधानी में राशन वितरण प्रणाली से करीब ढाई लाख लोगों के नाम हटाए जाने को लेकर आज जुबानी जंग और तेज हो गई जब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस कदम के पीछे प्रधानमंत्री कार्यालय का हाथ बताया।वहीं दूसरी तरफ विपक्षी पार्टी भाजपा ने केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें फौरन राशन वितरण की इलेक्ट्रॉनिक प्वाइंट ऑफ सेल (ई-पीओएस) प्रणाली को फिर से शुरू करना चाहिए और घर-घर राशन पहुंचाने की योजना पर ‘‘नाटक” बंद करना चाहिए। दिल्ली सरकार ने पिछले सोमवार को आरोप लगाया था कि खाद्य आयुक्त मोहनजीत सिंह ने बिना उचित निरीक्षण के 2.9 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द करने का फैसला लिया।  आप प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने अपने निर्वाचन क्षेत्र ग्रेटर कैलाश से कुछ वास्तविक राशन कार्ड धारकों का उदाहरण दिया जिनका राशन कार्ड रद्द कर दिया गया और कहा कि खाद्य विभाग के अधिकारियों के इस कदम से ऐसे लाभार्थी प्रभावित होंगे। इसपर प्रतिक्रिया देते हुए केजरीवाल ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री कार्यालय के इशारे पर इन नामों को हटाया गया है। उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा अधिकारियों पर दबाव डालकर राशन कार्डों को रद्द कराया गया है जबकि दिल्ली सरकार की तरफ से इसका लगातार विरोध किया जा रहा था। जरा देखिए इससे गरीब लोगों को कितनी असुविधा हो रही है। पीएमओ को जबरन गरीबों का राशनकार्ड रद्द नहीं कराना चाहिए।’’ 

टॅग्स :अरविन्द केजरीवालदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया