लाइव न्यूज़ :

अरविंद केजरीवाल ने अनलॉक-1 के पहले ही दिन किये बड़े ऐलान, अब दिल्ली में क्या-क्या खुलेगा और क्या रहेगा बंद, जानिए

By विनीत कुमार | Updated: June 1, 2020 12:29 IST

दिल्ली में कोरोना संक्रमण के केस लगातार बढ़ रहे हैं। हालांकि, इस बीच अरविंद केजरीवाल ने अनलॉक-1 के पहले दिन कई अहम घोषणाएं की। इसके तहत पहले से जारी गाइडलाइन में अब छूट दी गई है।

Open in App
ठळक मुद्देअरविंद केजरीवाल ने कहा- दिल्ली में अब दुकानों को खोलने को लेकर ऑड-ईवन लागू नहीं, सभी दुकानें खुलेंगीमुख्यमंत्री केजरीवाल ने कार, दो पहिया वाहन सहित ऑटो और ई-रिक्शा पर सवारी को लेकर जारी पाबंदी भी हटाने की घोषणा की

कोरोना लॉकडाउन के पांचवें चरण और अनलॉक-1 के पहले दिन सोमवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कई बड़ी घोषणाएं की है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि अब दिल्ली में बार्बर शॉप और सलून खोले जा सकते हैं। हालांकि, स्पा अभी बंद ही रहेंगे। साथ ही केजरीवाल ने ये भी कहा कि अब दिल्ली की सभी दुकाने खोली जा सकती है और ऑड-ईवन का नियम लागू नहीं होगा।

केजरीवाल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'जिन चीजों को खोलने की इजाजत दी गई थी, अब उसमें बार्बर शॉप और सलून भी शामिल होंगे लेकिन स्पा बंद रहेंगे। हम ऑड-ईवन प्रणाली का उपयोग कर रहे थे लेकिन केंद्र सरकार ने ऐसे किसी नियम का जिक्र नहीं किया इसलिए अब दिल्ली में सभी दुकाने खोली जा सकती हैं।'

अरविंद केजरीवाल ने कार और दो पहिया वाहनों पर बैठने वाले सवारियों की सख्या को लेकर लागू पाबंदी भी हटाने की घोषणा की। दिल्ली में हालांकि रात नौ बजे से सुबह पांच बजे तक आवाजाही पर प्रतिबंध लगा रहेगा। केजरीवाल ने साथ ही राज्य में औद्योगिक क्षेत्रों के पूरी तरह से खोलने की घोषणा कर दी है। ऐसे में अब सारे उद्योग-धंधे राज्य पहले की तरह खुल सकेंगे।

इन घोषणाओं के बीच मुख्यमंत्री ने एक बार फिर भरोसा दिलाया कि दिल्ली में बढ़ते कोरोना मामलों के बावजूद सरकार हर चुनौती के लिए तैयार है। बता दें कि दिल्ली में कोरोना वायरस के एक दिन में सर्वाधिक 1295 नये मामले रविवार को सामने आए। दिल्ली में अब कुल संक्रमितों की संख्या 19,844 हो गई है। वहीं दिल्ली में मृतकों की संख्या 473 तक पहुंच गई है।

टॅग्स :कोरोना वायरसअरविंद केजरीवालदिल्ली में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया