लाइव न्यूज़ :

AAP के कॉल सेंटर पर पुलिस छापे के बाद अरविन्द केजरीवाल ने कहा- "अमित शाह पूरी गुंडागर्दी पर उतरा हुआ है"

By विकास कुमार | Updated: March 13, 2019 16:11 IST

सीएम केजरीवाल ने ट्वीट में कहा, "अमित शाह के इशारे पर दिल्ली पुलिस हमारे कॉल सेंटर बंद करने की धमकी दे रही है. लाखों ज़िंदा लोगों के वोट काट दिए गए. हमने उन लोगों के वोट बनवाये. इसमें कौन सा गुनाह है.

Open in App

दिल्ली में आम आदमी पार्टी के कॉल सेंटर पर दिल्ली पुलिस द्वारा की गई छापेमारी के बाद मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने अमित शाह पर निशाना साधा है. दिल्ली के मुख्यमंत्री ने ट्वीट करते हुए कहा है कि अमित शाह पूरी गुंडागर्दी पर उतरा हुआ है. 

 

केजरीवाल ने ट्वीट में कहा, "अमित शाह के इशारे पर दिल्ली पुलिस हमारे कॉल सेंटर बंद करने की धमकी दे रही है. लाखों ज़िंदा लोगों के वोट काट दिए गए. हमने उन लोगों के वोट बनवाये. इसमें कौन सा गुनाह है। और पकड़ना है तो हमें पकड़ो, कॉल सेंटर को धमकी क्यों दे रहे हो?"

आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने भी ट्वीट कर कहा कि भाजपा के इशारे पर दिल्ली पुलिस का दमन चक्र जारी है चुनाव आयोग को पत्र लिखकर पुलिस अधिकारियों पर कार्यवाही की मांग की मैं इस वक्त सन लाइट थाने में बैठा हूँ अपनी व साथियों की गिरफ्तारी देने के लिए.

दिल्ली में आम आदमी पार्टी ने आज भाजपा का घोषणापत्र जलाया और इसके जवाब में बीजेपी नेता विजय गोयल ने भी आप के घोषणापत्र को जलाते हुए कहा कि अरविन्द केजरीवाल ने दिल्ली की जनता से 70 वादे किए थे लेकिन उनमें एक भी पूरे नहीं हुए.  

टॅग्स :लोकसभा चुनावअरविन्द केजरीवालअमित शाहआम आदमी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया