लाइव न्यूज़ :

सीएम केजरीवाल बोले- दिल्ली में नहीं खुलेंगे स्कूल, जानिए क्या है वजह

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 15, 2021 22:08 IST

दिल्ली के लगभग सभी जिलों में 25 जून से 12 जुलाई के बीच संक्रमण की दर एक प्रतिशत से भी कम दर्ज की गई।

Open in App
ठळक मुद्देआधिकारिक आंकड़ों में यह जानकारी सामने आई। कुछ जिलों में कोरोना वायरस संक्रमण का एक भी मामला सामने नहीं आया। पश्चिमी जिले में 10 जुलाई को संक्रमण की सबसे कम दर 0.02 प्रतिशत दर्ज की गई थी।

नई दिल्लीः दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर निकट भविष्य में राष्ट्रीय राजधानी में स्कूलों को फिर से खोलने की संभावना को बृहस्पतिवार को खारिज कर दिया।

केजरीवाल ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘जैसा कि हम अंतरराष्ट्रीय प्रवृत्ति देख रहे हैं, कोरोना वायरस महामारी की तीसरी लहर आने की आशंका है। इसलिए जब तक टीकाकरण प्रक्रिया पूरी नहीं हो जाती, हम बच्चों के साथ कोई खतरा नहीं मोल सकते। इसलिए फिलहाल स्कूलों को दोबारा खोलने की कोई योजना नहीं है।’’

केजरीवाल ने यह जानकारी पत्रकारों के एक सवाल के जवाब में दी जिसमें पूछा गया था कि क्या अन्य राज्यों की तरह दिल्ली में भी स्कूलों को फिर से खोलना शुरू किया जाएगा। इस महीने गुजरात, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और बिहार राज्यों ने आंशिक रूप से स्कूलों को पुन: खोलना शुरू कर दिया है।

मध्य प्रदेश ने भी इस महीने के अंत में स्कूलों को पुन: खोलने की योजना बनाई है। पुडुचेरी की सरकार ने पहले 16 जुलाई से स्कूलों को फिर से खोलने की योजना की घोषणा की थी लेकिन अभी उसने फैसला टाल दिया है। राष्ट्रीय राजधानी के स्कूलों को पिछले साल मार्च में संक्रमण के मामले सामने आने के बाद बंद कर दिया गया था।

कई राज्यों में पिछले साल अक्टूबर में स्कूलों को पुन: खोलने की शुरुआत कर दी गयी थी। दिल्ली सरकार ने इस साल जनवरी में केवल नौवीं से बारहवीं के छात्रों को ही स्कूल आने की अनुमति दी थी, लेकिन कोविड-19 के मामले फिर से बढ़ने के बाद इस आदेश को स्थगित कर दिया गया। 

टॅग्स :दिल्ली में कोरोनाकोविड-19 इंडियाअरविंद केजरीवालआम आदमी पार्टीकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए