लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल हुए क्वारंटीन, कुमार विश्वास ने ट्वीट कर कहा- गेट वेल सून

By अनुराग आनंद | Updated: June 8, 2020 16:21 IST

तबीयत खराब होने की शिकायत के बाद से सीएम केजरीवाल की सेहत को लेकर सतर्कता बरती जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को कोरोनो वायरस परीक्षण से गुजरना होगा।दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल गले में दर्द और हल्के बुखार की शिकायत के बाद खुद को आइसोलेट कर लिया है।रिपोर्ट के मुताबिक, अरविंद केजरीवाल कल मंगलवार की सुबह COVID-19 टेस्ट कराएंगे।

नई दिल्ली।दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल गले में दर्द और हल्के बुखार की शिकायत के बाद खुद को आइसोलेट कर लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दिल्ली के सीएम केजरीवाल को कोरोनो वायरस परीक्षण से गुजरना होगा। रिपोर्ट के मुताबिक, केजरीवाल कल मंगलवार की सुबह COVID-19 टेस्ट कराएंगे। केजरीवाल कोरोनो वायरस के खिलाफ दिल्ली की लड़ाई में अग्रणी रहे हैं।

कल रविवार को केजरीवाल ने दिल्ली में कोरोनो वायरस की स्थिति के बारे में मीडिया को अपडेट करने के लिए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। उन्होंने राष्ट्रीय राजधानी में 8 जून (आज) से मॉल और धार्मिक स्थलों के खोले जाने की घोषणा की थी। अरविंद केजरीवाल के बीमार होने की खबर पर कुमार विश्वास ने ट्वीट कर उनके स्वस्थ्य होने की कामना की। इसके साथ ही कुमार विश्वास ने केजरीवाल को टैग कर ट्वीट पर लिखा कि गेट वेल सून अरविंद..।

रविवार की प्रेस कॉफ्रेंस के बाद से ही अरविंद केजरीवाल के असहज-कल रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करने के बाद से ही अरविंद केजरीवाल असहज महसूस करने लगे थे। ऐहतियातन उन्‍होंने खुद को होम आइसोलेशन में रखा है। आप सरकार ने दिल्‍ली में एसिम्‍प्‍टोमेटिक और प्री-सिम्‍प्‍टोमेटिक केसेज के कोरोना टेस्‍ट पर रोक लगा रखी है। सिर्फ लक्षण वाले संदिग्‍धों का टेस्‍ट होता है।

दिल्ली में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच खुद मुख्यमंत्री की तबीयत खराब होने की खबर से दिल्ली सरकार और स्वास्थ्य विभाग की नींद उड़ गई है। तबीयत खराब होने की शिकायत के बाद से सीएम केजरीवाल की सेहत को लेकर सतर्कता बरती जा रही है। आपको बता दें कि किसी राज्य के मुख्यमंत्री के आइसोलेशन में जाने का यह दूसरा मामला सामने आया है। इससे पहले उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की कैबिनेट के एक मंत्री के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद सीएम समेत 3 मंत्रियों को सेल्फ क्वारंटाइन में रखा गया है।

जानें अरविंद केजरीवाल के बीमार होने की खबर पर किसने क्या कहा है-

कुमार विश्वास के अलावा,  दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदेश कुमार गुप्ता ने ट्वीट कर कहा कि अरविंद केजरीवाल जी के अस्वस्थ होने की जानकारी मिलने पर अभी फोन कर उनकी कुशलक्षेम पूछी, ईश्वर से प्रार्थना वह शीघ्र स्वस्थ हों।

भाजपा नेता तेजिंदर बग्गा ने भी अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य के लिए चिंता व्यक्त की और जल्द ठीक होने की कामना की।

दिल्ली में बढ़ रहे हैं कोरोना संक्रमण के मामले-दिल्‍ली में कोरोना वायरस से संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। लॉकडाउन में ढील के बाद से प्रत्‍येक 24 घंटे में जारी होने वाले आंकड़ों में जबर्दस्‍त वृद्धि दर्ज की गई है। रविवार को जारी आंकड़े के अनुसार, देश की राजधानी में 1282 मामले सामने आए थे। दिल्‍ली में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों का आंकड़ा 28936 तक पहुंच गया है। वहीं, इस समय राष्‍ट्रीय राजधानी में वायरस के 17125 एक्टिव मरीज हैं, जिनका विभिन्‍न अस्‍पतालों में इलाज चल रहा है। जबकि अब तक कुल 10999 मरीज ठीक होकर अपने घर लौट चुके हैं।

टॅग्स :अरविंद केजरीवालदिल्लीकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल