लाइव न्यूज़ :

दिल्लीः भारत-पाक के बीच मौजूदा हालात को देखते हुए CM केजरीवाल ने अनिश्चितकालीन के लिए स्थगित किया अनशन

By भाषा | Updated: February 26, 2019 20:07 IST

केजरीवाल ने इस महीने के शुरू में कहा था कि अगर दिल्ली में चल रहा सीलिंग अभियान 31 मार्च तक नहीं रूकी तो वह अनशन पर बैठेंगे लेकिन बाद में उसे स्थगित कर दिया था।

Open in App

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को कहा कि ‘‘भारत-पाक के बीच मौजूदा हालात के परिप्रेक्ष्य’’ में वह एक मार्च से प्रस्तावित अपना अनिश्चितकालीन अनशन स्थगित कर रहे हैं। पाकिस्तान में जैश ए मोहम्मद के सबसे बड़े अड्डे पर मंगलवार की सुबह भारत के हमले के बाद उनका बयान आया है। भारत ने आत्मरक्षा में कार्रवाई करके पाकिस्तान स्थित आतंकी समूह के कई आतंकी और प्रशिक्षकों को मार गिराया जो भारत में फिदाई हमला करने की तैयार कर रहे थे।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘भारत-पाक के बीच वर्तमान स्थिति के मद्देनजर मैं दिल्ली के लिए पूर्ण राज्य की मांग को लेकर किए जाने वाले उपवास को स्थगित कर रहा हूं। आज हम सब एक राष्ट्र के रूप में खड़े हैं।’’ यह पिछले एक साल में दूसरा मौका है जब केजरीवाल ने अपना अनशन स्थगित किया है।

केजरीवाल ने इस महीने के शुरू में कहा था कि अगर दिल्ली में चल रहा सीलिंग अभियान 31 मार्च तक नहीं रूकी तो वह अनशन पर बैठेंगे लेकिन बाद में उसे स्थगित कर दिया था। इससे पहले, पाकिस्तान में हवाई हमला करने वाले भारतीय वायुसेना के पायलटों को केजरीवाल ने सैल्यूट किया।

केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘मैं भारतीय वायुसेना के पायलटों की बहादुरी को सलाम करता हूं जिन्होंने पाकिस्तान में आतंकी शिविरों पर हमले कर हमें गौरवान्वित किया।’’ दिल्ली विधानसभा के बजट सत्र के बाद केजरीवाल ने कहा कि (हवाई हमले की) सबसे अच्छी चीज यह है कि भारतीय पक्ष को कोई नुकसान नहीं हुआ।

उन्होंने कहा, ‘‘ मुझे उम्मीद है पाकिस्तान सबक सीखेगा और जो पुलवामा में हुआ उसे नहीं दोहराएगा। भारतीय वायुसेना पाकिस्तान में घुसी और जेईएम (जैश-ए-मोहम्मद) के अड्डों को निशाना बनाया जो बहादुरी का काम है। पूरा देश गर्व महसूस कर रहा है और मैं बलों को बधाई देता हूं। इस समय पूरा देश सरकार और प्रधानमंत्री के साथ खड़ा है।’’ 

टॅग्स :अरविन्द केजरीवालआम आदमी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया