लाइव न्यूज़ :

CM अरविंद केजरीवाल का बड़ा फैसला, दिल्ली में एक हफ्ते और बढ़ाया गया लॉकडाउन

By अमित कुमार | Updated: May 1, 2021 18:53 IST

Lockdown in Delhi extended by one more week: दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार ने लॉकडाउन बढ़ाने का एलान किया है। कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण यह फैसला लिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देनए फैसले के मुताबिक दिल्ली में 10 मई सुबह पांच बजे तक लॉकडाउन लागू रहेगा।दिल्ली में कोरोना वायरस के मामले में लगातार बढ़तोरी हो रही है।आज ही ऑक्सीजन की कमी से बत्रा अस्पताल में 8 कोकोना संक्रमितों की मौत हो गई।

Lockdown in Delhi extended by one more week: दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी में जारी लॉकडाउन की अवधि को एक सप्ताह बढ़ाने की घोषणा की। केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा, '' दिल्ली में लॉकडाउन एक और सप्ताह के लिए बढ़ाया जा रहा है।'' वर्तमान लॉकडाउन की मियाद तीन मई को सुबह पांच बजे समाप्त होने वाली थी, जिसे एक सप्ताह बढ़ाया गया है। 

दिल्ली के बत्रा अस्पताल में गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी (जठरांत्र विज्ञान) विभाग के प्रमुख सहित 12 कोरोना संक्रमित मरीजों की कथित रूप से ऑक्सीजन की कमी के कारण मौत हो गई। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। इस बीच, वसंतकुंज स्थित फोर्टिस अस्पताल ने ऑक्सीजन की कमी के चलते मरीजों को भर्ती करना बंद कर दिया है। इससे पहले अस्पताल में आठ मरीजों की मौत की जानकारी दी गई थी। 

बत्रा अस्पताल के चिकित्सा निदेशक डॉक्टर एस सी एल गुप्ता ने कहा कि ऑक्सीजन की कमी से मरने वाले आठ रोगियों में से छह रोगी आईसीयू में जबकि दो उच्च निर्भरता वार्डों में भर्ती थे। ऑक्सीजन की कमी से मरने वालों में अस्पताल के गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी (जठरांत्र विज्ञान) विभाग के प्रमुख आर के हिमतानी भी शामिल हैं। चिकित्सा निदेशक ने कहा कि हिमतानी को 15-20 दिन पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 

इसके बाद ऑक्सीजन की कमी से चार और रोगियों की मौत की जानकारी दी गई, जिससे मृतक संख्या बढ़कर 12 हो गई। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने घटना पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट किया, ''ये खबर बहुत ही ज़्यादा पीड़ादायी है। इनकी जान बच सकती थी -समय पर ऑक्सिजन देकर। दिल्ली को उसके कोटे की ऑक्सिजन दी जाए। अपने लोगों की इस तरह होती मौतें अब और नहीं देखी जाती। (भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :कोरोना वायरसदिल्ली में कोरोनाअरविंद केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू