लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: सीएम अरविंद केजरीवाल का ऐलान, नए सीवर कनेक्शन के लिए देने होंगे 2310 रुपये 

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 22, 2019 12:33 IST

सीएम केजरीवाल ने कहा कि नए पानी और सीवर कनेक्शन के लिए दिल्ली के लिए लोगों को अब केवल 2310 रुपये देने होंगे। उन्होंने कहा कि पानी पर राजनीति बंद होनी चाहिए, कई इलाकों में गंदे पानी की शिकायतें हैं। हम इसे ठीक कर रहे हैं। 

Open in App
ठळक मुद्दे दिल्ली से लिये गए पानी के सभी 11 नमूने जल की गुणवत्ता मापने वाले 19 मापदंडों पर खरे नहीं उतर पाए दिल्ली का पानी 21 राज्यों की राजधानियों में से सबसे असुरक्षित है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गंदे पानी को लेकर शुक्रवार (22 नवंबर) को बड़ा ऐलान किया है। सीएम केजरीवाल ने कहा कि नए पानी और सीवर कनेक्शन के लिए दिल्ली के लिए लोगों को अब केवल 2310 रुपये देने होंगे। उन्होंने कहा कि पानी पर राजनीति बंद होनी चाहिए, कई इलाकों में गंदे पानी की शिकायतें हैं। हम इसे ठीक कर रहे हैं। 

इससे पहले सीएम अरविंद केजरीवाल ने  और केन्द्रीय मंत्री रामविलास पासवान के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हुआ। केजरीवाल ने पासवान पर  झूठ फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि वह दिल्ली में पानी की गुणवत्ता को लेकर लोगों को गुमराह कर रहे हैं। इस बीच, केन्द्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने केजरीवाल द्वारा पानी की जांच के लिए दिल्ली और केन्द्र की संयुक्त टीम के लिए नामित जल बोर्ड के उपाध्यक्ष दिनेश मोहनिया का नाम यह कहकर खारिज कर दिया कि वह राजनीतिक पृष्ठभूमि से आते हैं।

गौरतलब है कि भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) ने अपनी रिपोर्ट में बताया था कि दिल्ली से लिये गए पानी के सभी 11 नमूने जल की गुणवत्ता मापने वाले 19 मापदंडों पर खरे नहीं उतर पाए और दिल्ली का पानी 21 राज्यों की राजधानियों में से सबसे असुरक्षित है। केजरीवाल ने टीवी चैनलों के कुछ क्लिप साझा की जिसमें एक व्यक्ति मीडिया को बता रहा है कि पेयजल की गुणवत्ता को लेकर उनके यहां कोई दिक्कत नहीं है।

टॅग्स :अरविन्द केजरीवालदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?