लाइव न्यूज़ :

कोरोना: सीएम केजरीवाल का ऐलान, दिल्ली वासी घबराएं नहीं, फल, सब्जी व दूध की नहीं होगी कमी, दुकानदारों को आज देंगे पास

By पल्लवी कुमारी | Updated: March 25, 2020 12:09 IST

Coronavirus Latest update in Delhi दिल्ली में कोरोना वायरस के मामले की संख्या बढ़कर 31 हो गई है। जिनमें एक विदेशी नागरिक शामिल है।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस कमिश्नर के दफ्तर का नंबर (23469536) देते हुए सीएम केजरीवाल ने कहा- पुलिस से दिक्कत हो तो यहां फोन करके बताएं। भारत में कोरोना वायरस से पीड़ित 512 लोगों का अभी उपचार चल रहा है जबकि 41 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

नई दिल्ली:कोरोना वायरस को लेकर भारत में लगे 21 दिनों के लॉकडाउन पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि आप बस घर में रहिए, फल, सब्जी व दूध सहित सारी जरूरी चीजें आपके घर तक पहुंचेंगी। आपके इलाके में सारी दुकाने खुलवाने की जिम्मेदारी हमारी है। फल, सब्जी व दूध वालों को दिल्ली सरकार पास देगी। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है, जो लोग आवश्यक सेवाएं प्रदान कर रहे हैं जैसे किरयाने वाले, पानी वाले, सब्जी वाले और बिजली वाले इन सबको पास देने की तैयारी की गई है। आज दोपहर तक या शाम तक एक हेल्पलाइन जारी कर देंगे। आप उस पर फोन कीजिए हम आपको ई-पास जारी कर देंगे। दिल्ली में कोरोना वायरस के मामले की संख्या बढ़कर 31 हो गई है। जिनमें एक विदेशी नागरिक शामिल है। 

अरविंद केजरीवाल ने कहा, 23469536 ये नंबर सीधे पुलिस कमिश्नर साहब के दफ्तर का है। अगर आपको पुलिस से किसी भी तरह की दिक्कत आती है आप इस नंबर पर फोन कीजिए। पुलिस कमिश्नर ने भरोसा दिलाया है कि उस पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।

कोरोना वायरस: 512 लोगों को चल रहा है इलाज और 41 लोग हुए डिस्चार्ज

भारत में कोरोना वायरस से पीड़ित 512 लोगों का अभी उपचार चल रहा है जबकि 41 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई या वे देश से बाहर चले गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि इस आंकड़े में 43 विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए 24 मार्च की रात को अभूतपूर्व कदम उठाते हुए पूरे देश में 21 दिनों के लिए लॉकडाउन की घोषणा की। इसके बाद केंद्र सरकार ने बताया कि इस अवधि तक सड़क, रेल और हवाई सेवाएं स्थगित रहेंगी। 

टॅग्स :कोरोना वायरसदिल्ली में कोरोनाअरविंद केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया