दिल्ली में बारिश से बिगड़ते हालातों के बीच सीएम केजरीवाल ने बुलाई बैठक, यमुना के बढ़ते जलस्तर पर होगी चर्चा

By अंजली चौहान | Updated: July 10, 2023 11:56 IST2023-07-10T11:40:34+5:302023-07-10T11:56:56+5:30

अधिकारियों के मुताबिक, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मूसलाधार बारिश और यमुना के बढ़ते स्तर के कारण शहर में जलभराव की स्थिति पर चर्चा करने के लिए सोमवार को एक बैठक बुलाई है

Delhi CM Arvind Kejriwal convenes a meeting amidst the worsening situation due to rain in Delhi the rising water level of Yamuna will be discussed | दिल्ली में बारिश से बिगड़ते हालातों के बीच सीएम केजरीवाल ने बुलाई बैठक, यमुना के बढ़ते जलस्तर पर होगी चर्चा

फोटो क्रेडिट- फाइल फोटो

Highlightsदिल्ली में भारी बारिश से जलभराव की समस्या सीएम अरविंद केजरीवाल ने अधिकारियो के साथ बैठक बुलाई यमुना का जलस्तर स्तर तेजी से बढ़ रहा

नई दिल्ली: मानसून के दस्तक देते ही जुलाई महीने की शुरुआत में ही भारत के कई राज्यों में बारिश ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। दिल्ली में एक दिन की भारी बारिश से ही यहां की सड़को तालाब बनी नजर आई।

जगह-जगह जलभराव और बारिश के कारण स्थिति गंभीर हो गई है। राजधानी में बरसात के कारण बुरा हाल होने के साथ ही यमुना नदी का जलस्तर भी बढ़ गया है जिसने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। 

इस बीच, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मूसलाधार बारिश और यमुना के बढ़ते स्तर के कारण शहर में जलभराव की स्थिति पर चर्चा करने के लिए सोमवार को एक बैठक बुलाई है।

जानकारी के अनुसार, बैठक आज दोपहर दिल्ली सचिवालय में होने वाली है और इसमें दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज, शिक्षा मंत्री आतिशी और दिल्ली नगर निगम के अन्य अधिकारी शामिल होंगे। 

यमुना के जलस्तर ने बढ़ाई चिंता

गौरतलब है कि यमुना नदी का जल स्तर चेतावनी स्तर के करीब पहुंचने की सूचना है। अधिकारियों का कहना है कि पुराने रेलवे ब्रिज (लोहा पुल) पर आज सुबह 8:00 बजे यमुना नदी का जल स्तर 203.33 मीटर दर्ज किया गया, जो नदी के चेतावनी स्तर 204.50 मीटर के करीब है।

अधिकारियों ने बताया कि सुबह 8 बजे, पुराने रेलवे ब्रिज पर नदी का जल स्तर 203.33 मीटर दर्ज किया गया। नदी का चेतावनी स्तर 204.50 मीटर है।

दिल्ली में सभी स्कूल बंद 

वहीं, भारी बारिश को देखते हुए दिल्ली और एनसीआर में स्कूलों को बंद करने के निर्देश दिए गए हैं। दिल्ली की आम आदमी सरकार ने सोमवार को एमसीडी, सरकारी और निजी स्कूलों को बंद रखने के आदेश दिए हैं। इस संबंध में सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया और दो दिनों से हो रही बारिश के देखते हुए सभी स्कूलों को एक दिन के लिए बंद करने का आदेश दिया।

इससे पहले रविवार को दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी ने लगातार बारिश के बीच स्कूलों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एक आदेश जारी किया। आदेश में कहा गया है कि जैसा कि हम जानते हैं कि पिछले कुछ दिनों के दौरान, शहर को लगातार भारी बारिश का सामना करना पड़ा है और इससे सरकारी स्कूल भवनों की स्थिति प्रभावित हो सकती है।

शिक्षा विभाग के सभी क्षेत्रीय निदेशकों, क्षेत्रीय निदेशकों, उप निदेशकों, प्राचार्यों और उप प्राचार्यों को स्कूलों का भौतिक निरीक्षण करने का निर्देश दिया गया।

दिल्ली में येलो अलर्ट 

मूसलाधार बारिश के बीच भारतीय मौसम विभाग ने दिल्ली के लिए येलो अलर्ट जारी कर रखा है। हालांकि, सोमवार सुबह को दिल्ली में बारिश नहीं हुई और मौसम विभाग के अनुसार, अलग दो से तीन घंटों तक बारिश नहीं होगी। मगर सोमवार को दोपहर बाद बारिश होगी। मौसम विभाग ने 15 जुलाई तक दिल्ली में बारिश की आशंका जताई है। 

Web Title: Delhi CM Arvind Kejriwal convenes a meeting amidst the worsening situation due to rain in Delhi the rising water level of Yamuna will be discussed

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे