लाइव न्यूज़ :

दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल का चंंडीगढ़ दौरा कल, कहा- पंजाब में भी मुफ्त बिजली देगी AAP सरकार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 28, 2021 16:30 IST

दिल्ली में हम हर परिवार को 200 यूनिट मुफ्त बिजली मुहैया कराते हैं। महिलाएं बहुत खुश हैं। पंजाब की महिलाएं भी महंगाई से काफी नाराज हैं।

Open in App
ठळक मुद्देआप सरकार पंजाब में भी मुफ्त बिजली देगी।पंजाब में महिलाएं महंगाई से बहुत नाराज हैं।चड्ढा ने कहा कि केजरीवाल मंगलवार को चंडीगढ़ में एक ‘बड़ी घोषणा’ करेंगे।

नई दिल्लीः पंजाब में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को वादा किया कि अगर उनकी आम आदमी पार्टी (आप) चुनाव जीतती है, तो उस राज्य में मुफ्त बिजली दी जायेगी।

अपने चंडीगढ़ दौरे से एक दिन पहले आप नेता ने यह भी दावा किया कि पंजाब में महिलाएं महंगाई से बहुत नाराज हैं। केजरीवाल ने पंजाबी भाषा में किये गए एक ट्वीट में कहा, ‘‘दिल्ली में हम हर परिवार को 200 यूनिट मुफ्त बिजली मुहैया कराते हैं। महिलाएं बहुत खुश हैं। पंजाब की महिलाएं भी महंगाई से काफी नाराज हैं। आप सरकार पंजाब में भी मुफ्त बिजली देगी। कल मिलते हैं चंडीगढ़ में।’’

आप प्रवक्ता और दिल्ली से विधायक राघव चड्ढा ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री कार्यालय ने पार्टी को पहले से तय स्थल पर संवाददाता सम्मेलन करने की इजाजत नहीं दी है। चड्ढा ने कहा कि केजरीवाल मंगलवार को चंडीगढ़ में एक ‘बड़ी घोषणा’ करेंगे।

चड्ढा ने ट्वीट किया, ‘‘केजरीवाल से कैप्टन अमरिंदर सिंह का डर इस हद तक पहुंच गया है कि उनके कार्यालय ने हमें पूर्व-निर्धारित स्थल पर संवाददाता सम्मेलन करने की अनुमति नहीं दी है। फिर भी अरविंद केजरीवाल कल चंडीगढ़ में एक बड़ी घोषणा करेंगे, जो कैप्टन और उनकी पार्टी को 440 वोल्ट का करंट भेजेगा।’’ पंजाब में अगले साल फरवरी या मार्च में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं। 

टॅग्स :अरविंद केजरीवालआम आदमी पार्टीपंजाबपंजाब विधानसभा चुनावकांग्रेसभारतीय जनता पार्टीअमरिंदर सिंहनवजोत सिंह सिद्धू
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र