लाइव न्यूज़ :

लगातार तीसरी बार आप के संयोजक चुने गए दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, 34 सदस्यीय नई कार्यकारिणी का चुनाव, परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत को जगह नहीं

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 12, 2021 17:09 IST

आम आदमी पार्टी (आप) की राष्ट्रीय परिषद ने 34 सदस्यीय कार्यकारी निकाय का चुनाव किया, जिसमें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी शामिल हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपरिवहन मंत्री कैलाश गहलोत को छोड़कर केजरीवाल सरकार के सभी मंत्री भी कार्यकारिणी में चुने गए।परिषद की बैठक में लगभग 350 सदस्यों ने भाग लिया।आगामी विधानसभा चुनावों सहित राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा हुई।

नई दिल्लीः दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आम आदमी पार्टी (आप) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की रविवार को हुई बैठक में लगातार तीसरी बार पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक निर्वाचित हुए।

 

एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई। बयान में बताया गया कि पार्टी नेताओं- पंकज गुप्ता और एन डी गुप्ता को क्रमश: सचिव और पार्टी कोषाध्यक्ष चुना गया है। इन पदाधिकारियों का निर्वाचन पांच साल के लिए हुआ है। आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने शनिवार को केजरीवाल समेत 34 सदस्यीय नई कार्यकारिणी का चुनाव किया।

बयान में कहा गया कि रविवार को डिजिटल तरीके से हुई पार्टी की नवनिर्वाचित राष्ट्रीय कार्यकारिणी की पहली बैठक में एक राष्ट्रीय संयोजक, राष्ट्रीय सचिव और राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष की नियुक्ति का प्रस्ताव रखा गया। बयान में बताया गया, ‘‘ कार्यकारिणी के सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से पार्टी के वरिष्ठ नेता अरविंद केजरीवाल को राष्ट्रीय संयोजक चुनने पर सहमति जताई।

राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्यों ने सर्वसम्मति से वरिष्ठ नेता पंकज गुप्ता को राष्ट्रीय सचिव और एन डी गुप्ता को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष चुना।’’ कार्यकारिणी के सदस्यों में वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन, इमरान हुसैन, राजेंद्र पाल गौतम, राघव चड्ढा, आतिशी, राखी बिड़ला समेत अन्य शामिल हैं।

बयान में बताया गया कि कार्यकारिणी ने सर्वसम्मति से राष्ट्रीय संयोजक के पद के लिए केजरीवाल के नाम पर सहमति जताई। बयान में कहा गया, ‘‘ केजरीवाल पार्टी और उसकी विचारधारा के लिए बेहद अभूतपूर्व समय में भी खड़े रहे और लगातार तीसरी बार इस पद के लिए उनको चुनना बुद्धिमानी भरा फैसला होगा।’’ बयान में कहा गया कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी की अगली बैठक में आगामी विधानसभा चुनावों और देश के मौजूदा राजनीतिक परिदृश्य पर चर्चा होगी।

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार अजय कोठियाल, पंजाब के लोकसभा सांसद भगवंत मान, गुजरात के नेता ईशुदान गढ़वी और गोपाल इटालिया भी कार्यकारी निकाय के लिए चुने गए। कार्यकारिणी के अन्य उल्लेखनीय निर्वाचित सदस्यों में राज्यसभा सांसद संजय सिंह और सुशील गुप्ता, दिल्ली के विधायक राघव चड्ढा, दिलीप पांडे, राखी बिरलान, आतिशी और दुर्गेश पाठक शामिल हैं।

टॅग्स :अरविंद केजरीवालAam Aadmi Partyपंजाब विधानसभा चुनावउत्तराखण्डमनीष सिसोदिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?