लाइव न्यूज़ :

दिल्ली डेंगू के खिलाफ लड़ाई जीतने के करीब : केजरीवाल

By भाषा | Updated: October 23, 2021 18:20 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 अक्टूबर राष्ट्रीय राजधानी में डेंगू के मामलों में वृद्धि होने के बीच, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को दावा किया कि दिल्ली अब इस बीमारी के खिलाफ "लड़ाई जीतने के बहुत करीब" है।

उन्होंने बीमारी पर काबू पाने के लिए सभी नगरवासियों से रविवार को ‘10 हफ्ते, 10 बजे, 10 मिनट’ अभियान में भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि दिल्लों के लोगों ने तय कर लिया है कि वे नगर से डेंगू को भगा कर ही दम लेंगे।

मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक बयान में उनके हवाले से कहा गया है, ‘‘दिल्ली अब डेंगू के खिलाफ लड़ाई जीतने के बहुत करीब है। पिछले हफ्तों की भांति, इस रविवार को भी सुबह 10 बजे, हम सभी 10 मिनट अपने घरों और आसपास के इलाकों का निरीक्षण करने में बिताएं कि कहीं पानी तो नहीं रुका है। अगर ऐसा पानी मिलता है, तो आप उसे निकाल दें, उसे बदल दें या वहां तेल डाल दें। आइए, हम सब मिलकर दिल्ली को डेंगू-मुक्त बनाएं।"

इस बीच सोमवार को जारी एक रिपोर्ट के अनुसार, इस मौसम में 16 अक्टूबर तक डेंगू के कुल 723 मामले दर्ज किए गए जो 2018 के बाद इसी अवधि में सर्वाधिक है। इस महीने 16 अक्टूबर तक 382 मामले दर्ज किए गए जो इस साल सामने आए कुल मामलों का लगभग 52 प्रतिशत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह