Delhi Chunav: दो-दो सांसदों को एक-एक मंडल?, एनडीए एमपी करेंगे प्रचार?, 5 फरवरी को मतदान को लेकर भाजपा ने कसे पेंच

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 1, 2025 14:07 IST2025-02-01T14:05:49+5:302025-02-01T14:07:00+5:30

Delhi Chunav 2025: दो-दो सांसदों वाले प्रत्येक समूह को दिल्ली में एक-एक मंडल का जिम्मा सौंपा गया है और वे शनिवार से लेकर तीन फरवरी को चुनाव प्रचार के आखिरी दिन तक अभियान चलाएंगे।

Delhi Chunav 2025 live updates NDA MPs campaign BJP candidate BJP tightened grip voting on February 5 | Delhi Chunav: दो-दो सांसदों को एक-एक मंडल?, एनडीए एमपी करेंगे प्रचार?, 5 फरवरी को मतदान को लेकर भाजपा ने कसे पेंच

file photo

Highlights70 सीट के लिए पांच फरवरी को मतदान होगा और मतगणना आठ फरवरी को होगी। 59 बूथ पर मतदाताओं से संपर्क साधने का काम दिया गया है।कई अन्य सांसदों को भी इसी तरह का जिम्मा सौंपा गया है।

Delhi Chunav 2025: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए अपने प्रचार अभियान को तेज करने के मकसद से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के सांसदों को विभिन्न क्षेत्रों की जिम्मेदारी सौंप रही है। पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने शुक्रवार को सांसदों को सौंपे गए क्षेत्रों में उनसे गहन संपर्क अभियान शुरू करने का आग्रह किया। सूत्रों ने बताया कि दो-दो सांसदों वाले प्रत्येक समूह को दिल्ली में एक-एक मंडल का जिम्मा सौंपा गया है और वे शनिवार से लेकर तीन फरवरी को चुनाव प्रचार के आखिरी दिन तक अभियान चलाएंगे।

दिल्ली विधानसभा की 70 सीट के लिए पांच फरवरी को मतदान होगा और मतगणना आठ फरवरी को होगी। नड्डा ने राजग सांसदों की एक बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें भाजपा के प्रमुख सहयोगी दलों के नेता भी मौजूद थे। एक सांसद ने बताया कि उन्हें 59 बूथ पर मतदाताओं से संपर्क साधने का काम दिया गया है, जिनमें से 31 बूथ चुनौतीपूर्ण माने जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि कई अन्य सांसदों को भी इसी तरह का जिम्मा सौंपा गया है। भाजपा ने पहले ही केंद्रीय मंत्रियों और राष्ट्रीय स्तर के संगठनात्मक पदाधिकारियों समेत अपने कई वरिष्ठ नेताओं को चुनाव प्रचार के लिए तैनात कर दिया है और उन्हें विभिन्न निर्वाचन क्षेत्रों का प्रभारी बना दिया है।

भाजपा आम आदमी पार्टी को हराने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है, जो 2015 से दिल्ली में सत्ता में है। भाजपा ने हाल में हरियाणा और महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव में जबरदस्त जीत हासिल की थी, जहां उसे लोकसभा चुनाव में बड़ा झटका लगा था।

Web Title: Delhi Chunav 2025 live updates NDA MPs campaign BJP candidate BJP tightened grip voting on February 5

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे