दिल्ली के मुख्य सचिव विजय देव को निर्वाचन आयुक्त नियुक्त किया गया

By भाषा | Updated: November 26, 2021 21:24 IST2021-11-26T21:24:18+5:302021-11-26T21:24:18+5:30

Delhi Chief Secretary Vijay Dev appointed as Election Commissioner | दिल्ली के मुख्य सचिव विजय देव को निर्वाचन आयुक्त नियुक्त किया गया

दिल्ली के मुख्य सचिव विजय देव को निर्वाचन आयुक्त नियुक्त किया गया

नयी दिल्ली, 26 नवंबर दिल्ली सरकार के मुख्य सचिव विजय देव को अगले साल शहर में नगर निगम चुनाव कराने के लिए राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली का निर्वाचन आयुक्त नियुक्त किया गया है।

शहरी विकास विभाग द्वारा बृहस्पतिवार को जारी अधिसूचना में कहा गया है कि उपराज्यपाल द्वारा देव की नियुक्ति की गई है। छह साल का उनका कार्यकाल 21 अप्रैल, 2022 से शुरू होगा।

अधिसूचना में कहा गया है कि वह दिल्ली के सभी नगर निगमों के चुनावों के लिए जिम्मेदार होंगे। वह पदभार ग्रहण करने की तारीख से छह साल की अवधि के लिए या 65 वर्ष की आयु होने तक इस पद पर रहेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Delhi Chief Secretary Vijay Dev appointed as Election Commissioner

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे