लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने नववर्ष पर लोगों को बधाई दी

By भाषा | Updated: January 1, 2021 10:50 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक जनवरी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को नववर्ष पर लोगों को शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जतायी कि कोविड-19 का टीका भारत में जल्द उपलब्ध होगा और जनजीवन फिर से सामान्य होकर पटरी पर लौटेगा

उन्होंने कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए लोगों से एहतियात बरतने और कोविड-19 के दिशा निर्देशों का पालन करने की अपील की।

मुख्यमंत्री ने एक वीडियो संदेश में कहा कि पिछला साल न सिर्फ भारत बल्कि पूरी दुनिया के लिए मुश्किल भरा रहा। दुनिया ने मानव इतिहास में सबसे बड़ी महामारी का सामना किया।

केजरीवाल ने कहा, ‘‘मैं कोरोना योद्धाओं - डॉक्टरों, नर्सों, चिकित्सा कर्मियों, पुलिस कर्मियों, सफाईकर्मियों और सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों को सलाम करता हूं। आप सभी बेहद मुश्किल वक्त में सेवा के लिए आगे आए।’’

मुख्यमंत्री ने कहा कि महामारी के बीच दिल्ली में बेहतर चिकित्सा व्यवस्था ने दुनिया के सामने कई उदाहरण पेश किए।

उन्होंने कोविड-19 को लेकर अपनी सरकार के इंतजामों का हवाला देते हुए कहा, ‘‘दिल्ली ने कई चीजें कीं, जिनका बाद में कई देशों और सरकारों ने अनुसरण किया।’’

केजरीवाल ने कहा कि पिछला साल बीत गया लेकिन कोरोना वायरस अब भी मौजूद है और सुरक्षित रहने के लिए सावधानी बरतने और कोविड-19 के नियमों का पालन करना जरूरी है।

उन्होंने कहा, ‘‘उम्मीद है कि टीका भारत में जल्द उपलब्ध होगा और सब कुछ सामान्य हो जाएगा। लेकिन तब तक खुद का और परिवार का ख्याल रखें।’’

मुख्यमंत्री ने लोगों को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नया साल नई उम्मीदें लेकर आए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos