लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में गौशाला में 36 गाय मृत मिली, केजरीवाल सरकार ने कहा- 24 घंटे पूरी करो जांच

By भाषा | Updated: July 28, 2018 14:28 IST

इस गौशाला में कुल 1400 गायें रहती हैं।

Open in App
<p>नयी दिल्ली, 28 जुलाई: दिल्ली के द्वारका के नजफगढ़ इलाके में एक गौशाला में 36 गायें मृत मिलीं जिसके बाद दिल्ली सरकार ने मामले की जांच के आदेश दे दिए। छावला थाने को दोपहर साढ़े बारह बजे सूचना मिली कि घुम्मनहेड़ा गांव के गौशाला में 36 गायें मर गयी हैं। पुलिस ने गौशाला का दौरा किया और पाया कि वहां की 1400 गायों में से 36 की मौत हो चुकी है।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि गौशाला का संचालन आचार्य सुशील गोदर्शन ट्रस्ट करता है। यह 20 एकड़ से अधिक इलाके में फैला हुआ है।

वहां करीब 20 मजदूर काम करते हैं। पुलिस अधिकारी ने कहा कि प्रक्रिया के मुताबिक पुलिस विभाग ने विशेष विकास आयुक्त कुलदीप सिंह गांगर को पत्र भेजकर पशु चिकित्सकों की एक टीम का गठन करने के लिए कहा है जो गौशाला की जांच करेगी और गायों की मौत के कारण का पता लगाने के लिए उनका पोस्टमॉर्टम कराएगी।

विकास मंत्री गोपाल राय ने घटना का कड़ा संज्ञान लेते हुए मामले की 24 घंटे के अंदर विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं।

देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें. यूट्यूब चैनल यहां सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह