लाइव न्यूज़ :

मतदान संबंधी फर्जी खबर पर दिल्ली के सीईओ ने पुलिस को लिखा पत्र

By भाषा | Updated: December 3, 2021 16:24 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन दिसंबर दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) ने व्हाट्सऐप पर वायरल हो रही, मतदान से संबंधित एक “फर्जी खबर” के बारे में पुलिस को पत्र लिखा है और आग्रह किया है कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जाए।

सीईओ द्वारा दो दिसंबर को लिखे गए पत्र के अनुसार, उक्त खबर में कहा गया है कि भारत निर्वाचन आयोग ने मतदान नहीं करने वालों के खाते से 350 रुपये काटने का निर्देश दिया है, जो कि झूठ है। पत्र में कहा गया कि प्रसारित की जा रही खबर के बारे में निर्वाचन आयोग ने पहले स्पष्ट कर दिया है कि यह “फर्जी” है।

पुलिस उपायुक्त, निर्वाचन प्रकोष्ठ को लिखे गए पत्र में कहा गया, “आयोग ने निर्देश दिया है कि मामले की जांच की जाए और खबर फैलाने वालों के विरुद्ध कानून के तहत प्राथमिकी दर्ज की जाए।”

पत्र में कहा गया, “अनुरोध किया जाता है कि आज ही एक प्राथमिकी दर्ज की जाए और मामले की जांच रिपोर्ट तीन दिसंबर 2021 को भेजी जाए ताकि उसे भारत निर्वाचन आयोग को सौंपा जा सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो