दिल्ली: व्यक्ति की पिटाई के आरोप में दो नागरिक सुरक्षा कर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज

By भाषा | Updated: May 31, 2021 01:39 IST2021-05-31T01:39:36+5:302021-05-31T01:39:36+5:30

Delhi: Case registered against two civil defense personnel for beating up man | दिल्ली: व्यक्ति की पिटाई के आरोप में दो नागरिक सुरक्षा कर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज

दिल्ली: व्यक्ति की पिटाई के आरोप में दो नागरिक सुरक्षा कर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज

नयी दिल्ली, 30 मई उत्तर-पूर्वी दिल्ली के गोकुलपुरी इलाके में एक व्यक्ति की पिटाई करने के आरोप में दिल्ली पुलिस ने रविवार को दो नागरिक सुरक्षा कर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज किया। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।

अधिकारियों ने बताया कि शनिवार की इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

उन्होंने बताया कि शिव विहार इलाके के रहने वाला शिकायतकर्ता अंकित रविवार को थाने आया और उसने कहा कि वह फल बेचने का काम करता है।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अंकित ने आरोप लगाया कि जब वह शनिवार को जोहरीपुर से गुजर रहा था, तभी उसकी दो नागरिक सुरक्षा कर्मियों से बहस हो गई, जिन्होंने उसके साथ मारपीट की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Delhi: Case registered against two civil defense personnel for beating up man

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे