लाइव न्यूज़ :

लाभ का पद मामला: आप विधायकों की अयोग्यता मामले में सुनवाई आज

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: February 7, 2018 02:15 IST

दिल्ली हाई कोर्ट ने चुनाव आयोग (EC) से कहा है कि वह अपने उस फैसले से जुड़े सभी तथ्यों को बेंच के सामने रखे, जिनके आधार पर आप के 20 विधायकों को अयोग्य करार दिया गया है।

Open in App

दिल्ली हाई कोर्ट ने चुनाव आयोग (EC) से कहा है कि वह अपने उस फैसले से जुड़े सभी तथ्यों को बेंच के सामने रखे, जिनके आधार पर आप के 20 विधायकों को अयोग्य करार दिया गया है। अब इस मामले पर कोर्ट में आज(7 फरवरी) को सुनवाई होगी। 

आम आदमी पार्टी के विधायकों की अयोग्यता के मुद्दे पर चुनाव आयोग को दिल्ली उच्च न्यायालय की खण्डपीठ ने निर्देश दिया है कि वह इस बारे में अपने फैसले से जुड़े तथ्यों के बारे में हलफनामा दाखिल करे। ऐसे में आज सुनवाई में कोर्ट के सामने हलफानें को पेश किया जाएगा। वहीं, कोर्ट ने अयोग्य ठहराए गए विधायकों की याचिका पर सुनवाई 7 फरवरी की तारीख तय की थी।

न्यायमूर्ति संजीव खन्ना और चंद्रशेखर की खण्डपीठ ने एकल पीठ के उस आदेश को बरकरार रखा है जिसमें निर्वाचन आयोग को निर्देश दिया है कि वह मामले के निपटारे तक उप चुनावों की घोषणा न करे। उच्च न्यायालय की एकल पीठ ने इस मामले को खण्डपीठ को भेज दिया था।

गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी के अयोग्य ठहराए गए विधायकों ने उनकी सदस्यता रद्द किये जाने के फ़ैसले को अदालत में चुनौती दी है। आयोग ने 19 जनवरी को लाभ के पद मामले में 20 विधायकों को अयोग्य घोषित करने की सिफारिश राष्ट्रपति से की थी। इसके अगले ही दिन राष्ट्रपति की मंजूरी से केंद्र सरकार ने विधायकों को अयोग्य घोषित करने के लिए सूचना जारी कर दी थी। ऐसे में अब आज कोर्ट एक बार फिर से मामले पर सुनवाई करेगा। 

टॅग्स :आम आदमी पार्टीअरविन्द केजरीवालदिल्ली हाईकोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया