लाइव न्यूज़ :

दिल्ली कैबिनेट ने प्रदूषण रोधी अभियानों के लिए उठाया बड़ा कदम, 36 करोड़ रुपये खर्च करने को दी मंजूरी

By भाषा | Updated: October 19, 2019 22:23 IST

आधिकारिक बयान के अनुसार दिल्ली में जहां प्रदूषण में 25 फीसदी की कमी आई है, वहीं सर्दी के महीनों में प्रदूषण के स्तर में भारी बढ़ोतरी देखने को मिलती है। यही कारण है कि बड़े पैमाने पर जन जागरुकता अभियान चलाने की जरूरत है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली के पड़ोसी राज्यों में पराली जलाया जाना प्रदूषण के सबसे बड़े कारणों में से एक हैमंत्रिमंडल ने सूचना एवं प्रचार निदेशालय के बजट से जन जागरूकता अभियानों के लिए दिए हैं 36 करोड़ रुपये

दिल्ली कैबिनेट ने प्रदूषण के खिलाफ राष्ट्रीय राजधानी में जागरुकता अभियान चलाने के लिए शनिवार को 36 करोड़ रुपये के व्यय को मंजूरी दे दी। एक आधिकारिक बयान में यह बात कही गई है। बयान के अनुसार दिल्ली में जहां प्रदूषण में 25 फीसदी की कमी आई है, वहीं सर्दी के महीनों में प्रदूषण के स्तर में भारी बढ़ोतरी देखने को मिलती है।

बयान के अनुसार दिल्ली के पड़ोसी राज्यों में पराली जलाया जाना प्रदूषण के सबसे बड़े कारणों में से एक है। ऐसी स्थिति में किसी भी सरकार के सामने आने वाली चुनौतियों में से एक आपातकालीन उपायों में अनुपालन और नागरिकों की भागीदारी है क्योंकि वे अक्सर लोगों के नियमित जीवन पर ध्यान देते हैं।

बयान के अनुसार, "यही कारण है कि बड़े पैमाने पर जन जागरुकता अभियान चलाने की जरूरत है। इसका मकसद न केवल नागरिकों को विशिष्ट तौर-तरीकों के बारे में सूचित करना बल्कि ऐसे उपायों में भाग लेने के लिए उनमें विश्वास पैदा करना भी है।" बयान के अनुसार, "मंत्रिमंडल ने सूचना एवं प्रचार निदेशालय के बजट से जन जागरूकता अभियानों के लिए 36 करोड़ रुपये के खर्च को मंजूरी दी है।"

टॅग्स :दिल्ली प्रदूषणदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल