लाइव न्यूज़ :

अरविंद केजरीवाल सरकार ने महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा की योजना को सैद्धांतिक मंजूरी दी, 29 अक्टूबर से होगी शुरू

By भाषा | Updated: August 30, 2019 02:53 IST

परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने कहा कि महिलाएं बस संवाहकों के पास उपलब्ध होने वाले ‘एकल-यात्रा पास’ का उपयोग करके मुफ्त सवारी कर सकेंगी। मुफ्त सवारी की इच्छा न रखने वाली महिला यात्री टिकट खरीद सकती हैं।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली कैबिनेट ने दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) और क्लस्टर बसों में महिलाओं को मुफ्त यात्रा प्रदान करने की अपनी योजना को गुरुवार को ‘‘सैद्धांतिक रूप से’’ मंजूरी दे दी। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अध्यक्षता में हुई दिल्ली मंत्रिमंडल की बैठक में यह मंजूरी दी गई।

दिल्ली कैबिनेट ने दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) और क्लस्टर बसों में महिलाओं को मुफ्त यात्रा प्रदान करने की अपनी योजना को गुरुवार को ‘‘सैद्धांतिक रूप से’’ मंजूरी दे दी। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अध्यक्षता में हुई दिल्ली मंत्रिमंडल की बैठक में यह मंजूरी दी गई। यह योजना 29 अक्टूबर से शुरू होगी। केजरीवाल ने इस योजना को अपनी कैबिनेट की मंजूरी को ‘‘महिलाओं के सशक्तिकरण और सुरक्षा की ओर क्रांतिकारी कदम’’ करार दिया।उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘मेरा मानना है कि जो इस कदम का विरोध कर रहे हैं वे भविष्य में इसे महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में मील के पत्थर के रूप में देखेंगे। गरीब और निम्न मध्यम वर्ग को इसका अधिकतम लाभ मिलेगा।’’एक बयान के अनुसार, दिल्ली सरकार, स्थानीय निकायों और उपक्रमों की महिला कर्मचारियों को परिवहन भत्ता नहीं मिलेगा अगर वे दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) और कलस्टर बसों में मुफ्त यात्रा का विकल्प चुनती हैं।परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने कहा कि महिलाएं बस संवाहकों के पास उपलब्ध होने वाले ‘एकल-यात्रा पास’ का उपयोग करके मुफ्त सवारी कर सकेंगी। मुफ्त सवारी की इच्छा न रखने वाली महिला यात्री टिकट खरीद सकती हैं।दिल्ली विधानसभा ने हाल ही में बसों में महिलाओं के लिए मुफ्त सवारी की सुविधा प्रदान करने के लिए 140 करोड़ रुपये के पूरक 8/29/2019 11:27:52 PMअनुदान को चालू वित्त वर्ष के लिए मंजूरी दी है।

टॅग्स :अरविन्द केजरीवालआम आदमी पार्टीदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल