लाइव न्यूज़ :

दिल्ली मंत्रिमंडल ने दिल्ली शिक्षक विश्वविद्यालय की स्थापना को मंजूरी दी

By भाषा | Updated: December 20, 2021 18:48 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 दिसंबर दिल्ली मंत्रिमंडल ने दिल्ली शिक्षक विश्वविद्यालय की स्थापना करने की सोमवार को मंजूरी दे दी। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस संबंध में घोषणा की।

विश्वविद्यालय 12 वीं कक्षा के बाद चार साल का एकीकृत शिक्षक शिक्षा कार्यक्रम कराया जाएगा, जिसमें बीए और बीएड, बीएससी और बीएड, और बीकॉम और बीएड पाठ्यक्रम शामिल किए जाएंगे।

केजरीवाल ने संवाददाता सम्मेलन में बताया, ''आज, दिल्ली कैबिनेट ने दिल्ली शिक्षक विश्वविद्यालय की स्थापना को मंजूरी दी। विश्वविद्यालय दिल्ली में ही उच्च योग्यता वाले और अच्छी तरह से प्रशिक्षित शिक्षकों को तैयार करेगा। 'दिल्ली शिक्षक विश्वविद्यालय' विधेयक 2021 को विधानसभा के आगामी सत्र में पेश किया जाएगा।”

पाठ्यक्रम पूरा करते वक्त, जो विश्वविद्यालय में नामांकित होंगे, उन्हें प्रशिक्षण कार्यों के लिए दिल्ली सरकार के स्कूलों से जोड़ा जाएगा।

केजरीवाल ने कहा, ''इससे छात्रों को सैद्धांतिक ज्ञान के अलावा उत्कृष्ट व्यावहारिक ज्ञान हासिल करने में मदद मिलेगी।''

विश्वविद्यालय पश्चिम दिल्ली के बक्करवाला में स्थापित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार स्कूल स्तर पर शहर के लिए उत्कृष्ट गुणवत्ता वाले शिक्षक तैयार करने के लिए समर्पित एक सार्वजनिक विश्वविद्यालय के रूप में 'दिल्ली शिक्षक विश्वविद्यालय' स्थापित करने की कल्पना कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है