लाइव न्यूज़ :

दिल्ली मंत्रिमंडल ने करीब 11 लाख विद्यार्थियों के लिए 64 करोड़ रुपये की नकद सब्सिडी मंजूर की

By भाषा | Updated: January 12, 2021 20:48 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 जनवरी दिल्ली मंत्रिमंडल ने दिल्ली सरकार के और सहायताप्राप्त विद्यालयों के करीब 11 लाख विद्यार्थियों के लिए पाठ्यपुस्तकों एवं लेखन सामग्री के वास्ते नकद सब्सिडी के रूप में वितरण हेतु 64 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि को मंगलवार को मंजूरी दी।

शिक्षा विभाग का कामकाज भी संभाल रहे उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि कोरोना वायरस महामारी के मुश्किल दौर में दिल्ली सरकार बच्चों की पढ़ाई-लिखाई में हो रही बाधा को यथासंभव सीमित करना चाहती है।

उन्होंने कहा, ‘‘इस वित्तीय सहायता के माध्यम से हम उम्मीद करते हैं कि हमारे सभी बच्चे पाठ्य सामग्री एवं पाठ्य पुस्तकें खरीद पायेंगे और अध्ययन से जुड़े रहेंगे। वित्तीय दबावों के बावजूद हम बच्चों के लिए अपनी तरफ से जो कुछ कर सकते हैं, करेंगे ताकि उनकी पढाई बाधित न हो।

एक सरकारी बयान में कहा गया है, ‘‘ दिल्ली मंत्रिमंडल ने कुछ अहम पहलों से संबंधित वित्तीय लेन-देन को मंजूरी दी है। उनमें सरकार के और सहायताप्राप्त विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए पाठ्यपुस्तकों एवं लेखन सामग्री के लिए प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के रूप में वित्तीय सहायता शामिल है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह