लाइव न्यूज़ :

दिल्ली मंत्रिमंडल ने लॉकडाउन से प्रभावित ऑटो-टैक्सी चालकों को वित्तीय मदद की मंजूरी दी

By भाषा | Updated: May 15, 2021 01:13 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 मई दिल्ली मंत्रिमंडल ने कोरोना वायरस की दूसरी लहर और लॉकडाउन से प्रभावित पारा-ट्रांजिट वाहनों के सार्वजनिक सेवा बैज धारकों (चालकों) को पांच-पांच हजार रुपये की आर्थिक मदद देने के प्रस्ताव को शुक्रवार को मंजूरी दे दी।

दिल्ली के परिवहन विभाग ने एक बयान में बताया कि वर्ष 2020 के लाभार्थियों को फिर से आवेदन नहीं करना होगा और उनके आधार से जुड़े खाते में सीधे 5000 रुपये आ जाएंगे। हालांकि, यह स्थानीय निकाय द्वारा मृत्यु सत्यापन पर आधारित होगा।

बयान में कहा गया, ‘‘दिल्ली कैबिनेट ने आज पारा ट्रांजिट वाहनों के सार्वजनिक सेवा बैच धारकों (चालकों) और परमिट धारकों को कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर और उसके बाद कर्फ्यू से प्रभावित होने का संज्ञान लेते हुए पांच-पांच हजार रुपये की आर्थिक मदद को मंजूरी दी है जिसकी घोषणा दिल्ली सरकार ने की थी।’’

बयान में बताया गया कि चार मई को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सार्वजनिक सेवा बैज धारकों को पांच-पांच हजार रुपये की एकमुश्त मदद देने की घोषणा की थी। इससे ऑटो रिक्शा, ई-रिक्शा, टैक्सी, फटाफट सेवा, पर्यावरण अनुकुल सेवा, ग्रामीण सेवा और मैक्सी कैब के चालक लाभांवित होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर