लाइव न्यूज़ :

दिल्ली कैबिनेट ने कोविड-19 से निपटने के लिए 1544 करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी दी

By भाषा | Updated: November 5, 2021 23:25 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच नवंबर दिल्ली मंत्रिमंडल ने आपात कोविड-19 प्रतिक्रिया पैकेज (ईसीआरपी) के तहत शुक्रवार को 1,544 करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी दी। इस राशि का इस्तेमाल महामारी की तीसरी लहर की आशंका के मद्देनजर स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने के लिए किया जाएगा। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने यह जानकारी दी।

केजरीवाल ने कहा, “मंत्रिमंडल इस बारे में एकमत थी कि कोरोना (वायरस) अभी खत्म नहीं हुआ है और तीसरी लहर आ सकती है। इसलिए कोविड-19 के प्रसार को नियंत्रण व रोकथाम के संबंध में किसी तरह की हिचक नहीं होनी चाहिए। इस दिशा में दिल्ली मंत्रिमंडल ने राज्य ईसीआरपी 2021-22 के लिए 1,544.24 करोड़ रुपये के बजट को आम सहमति से मंजूरी दे दी, ताकि कोरोना के खिलाफ लड़ाई को मजबूत किया जा सके।”

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड-19 की तीसरी लहर आने की संभावना के मद्देनजर दिल्ली सरकार स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने और हर स्तर पर तैयारी करने के लिए अपनी ओर से सर्वश्रेष्ठ कोशिश कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र