लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के कारोबारी को मध्यप्रदेश पुलिस ने मुक्त कराया, चार अपहर्ता गिरफ्तार

By भाषा | Updated: September 29, 2021 18:51 IST

Open in App

इंदौर (मध्यप्रदेश), 29 सितंबर शराब के व्यापार में कथित तौर पर पैसों के लेन-देन को लेकर हुए विवाद की वजह से इंदौर से दो दिन पहले अगवा 65 वर्षीय कारोबारी को पुलिस ने पड़ोसी धार जिले से बुधवार को सकुशल मुक्त कराया और चार अपहर्ताओं को गिरफ्तार किया।

पुलिस अधीक्षक आशुतोष बागरी ने संवाददाताओं को बताया कि दिल्ली निवासी कारोबारी सिकंदर सचदेवा (65) को सोमवार को इंदौर के एक ढाबे से अगवा किया गया था।

उन्होंने बताया, "सचदेवा को इंदौर से 165 किलोमीटर दूर कुक्षी कस्बे के एक होटल के कमरे से मुक्त कराया गया। जब पुलिस दल मौके पर पहुंचा, तो इस कमरे के बाहर कुछ लोग पहरा दे रहे थे।"

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि दिल्ली के कारोबारी के अपहरण के आरोप में सुखराम कनेश, दिग्विजय रावत, दिनेश अलावा और करण अलावा को गिरफ्तार किया गया है।

बागरी ने बताया, "ये आरोपी मध्यप्रदेश के अलीराजपुर और धार जिलों के रहने वाले हैं। उन्होंने खुद को पुलिस की अपराध निरोधक शाखा के धार में तैनात जवान बताते हुए सचदेवा को चार पहिया गाड़ी में बैठा लिया था।"

पुलिस के एक अन्य अधिकारी ने बताया कि सचदेवा कुछ साल पहले इंदौर में ही रहते थे और आरोपियों का उनसे शराब के कारोबार में लाखों रुपये के लेन-देन का पुराना विवाद चल रहा है। अधिकारी ने बताया कि इसी झगड़े में 65 वर्षीय कारोबारी का अपहरण किया गया था।

उन्होंने बताया कि सफेद रंग की जिस गाड़ी से सचदेवा का अपहरण किया गया,उस पर "मध्यप्रदेश शासन" लिखा है।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने यह गाड़ी जब्त कर ली है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल