लाइव न्यूज़ :

दिल्ली : छावला इलाके में बस ने कार को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत

By भाषा | Updated: July 28, 2021 15:13 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 जुलाई दिल्ली के छावला इलाके में एक क्लस्टर बस ने कार को टक्कर मार दी, जिसके कारण कार में सवार तीन लोगों की मौत हो गयी और एक अन्य घायल हो गया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक, यह दुर्घटना मंगलवार रात को हुई। इस दुर्घटना में मरने वालों की पहचान अखिल (35), प्रदीप (32) और कुलदीप (30) के रूप में की गयी है। घायल होने वाला व्यक्ति साहिल (32) है।

द्वारका क्षेत्र के पुलिस उपायुक्त संतोष कुमार मीणा ने कहा, ''हमें रात करीब 10 बजकर सात मिनट पर एक पीसीआर कॉल के जरिए छावला इलाके के पास झटिकरा मोड़ पर एक दुर्घटना के बारे में सूचना मिली। जब जांच अधिकारी मौके पर पहुंचे तो कार और क्लस्टर बस दोनों ही दुर्घटनाग्रस्त हालत में मिलीं। लेकिन मौके पर कोई चश्मदीद नहीं मिला।’’

पुलिस उपायुक्त के मुताबिक दुर्घटना के कारण कार में सवार चारों लोग घायल हो गए, जिन्हें नजदीक के एक अस्पताल ले जाया गया। अखिल, प्रदीप और कुलदीप को अस्पताल में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि साहिल को बेहतर इलाज के लिए दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया गया। साहिल की हालत स्थिर बताई जा रही है।

मीणा के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में बस चालक की लापरवाही के कारण यह दुर्घटना होने की बात सामने आ रही है। दुर्घटना के बाद बस का चालक फरार हो गया, पुलिस उसे पकड़ने की कोशिश कर रही है।

बस चालक के खिलाफ छावला पुलिस थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 279 , 337 और 304 ए के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस दुर्घटना की जांच के सिलसिले में आस-पास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की भी जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल