Delhi: राजस्थान से आ रही बस करोल बाग में पलटी, 25 यात्री घायल; 2 की हालत नाजुक
By अंजली चौहान | Updated: March 25, 2026 07:51 IST2026-03-25T07:49:07+5:302026-03-25T07:51:09+5:30
Delhi Bus Accident: दिल्ली के करोल बाग में 25 यात्रियों को ले जा रही डबल डेकर बस पलट गई; हताहतों की आशंका

Delhi: राजस्थान से आ रही बस करोल बाग में पलटी, 25 यात्री घायल; 2 की हालत नाजुक
Delhi Bus Accident:दिल्ली के करोल बाग इलाके में देर रात एक बस का दर्दनाक एक्सीडेंट हो गया जिसमें दर्जनों लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसा प्रसिद्ध झंडेवालन मंदिर के पास हुआ, जब बस अनियंत्रित होकर पलट गई। अग्निशमन विभाग के अनुसार, राजस्थान से आ रही एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई।
उन्हें रात 1:08 बजे सूचना मिली। बस में लगभग 25 यात्री सवार थे। कुछ घायल हो गए हैं और उन्हें अस्पताल ले जाया गया है। दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
#WATCH | Delhi: Visuals from the spot where a bus lost control and overturned last night near the Jhandewalan Temple in Delhi's Karol Bagh area. https://t.co/hIumV2PglVpic.twitter.com/7U8YTqFA6o
— ANI (@ANI) March 25, 2026
एक प्रत्यक्षदर्शी का कहना है, "बस में लगभग 30-35 लोग थे... हमने यात्रियों को यथासंभव बचाने की कोशिश की।"
#WATCH | Delhi | An eye witness says, "There were nearly 30-35 people in the bus... We tried to rescue the passengers as much as possible..." https://t.co/4MduusSYjkpic.twitter.com/9T7FqoG6zu
— ANI (@ANI) March 25, 2026