लाइव न्यूज़ :

Delhi Budget 2021: दिल्ली में 500 जगहों पर अब लहराएगा तिरंगा, मनीष सिसोदिया ने बजट में किया ऐलान

By विनीत कुमार | Updated: March 9, 2021 13:02 IST

मनीष सिसोदिया ने मंगलवार को विधानसभा में दिल्ली के लिए 69 हजार करोड़ रुपये का बजट पेश किया। इस दौरान उन्होंने ऐलान किया दिल्ली में कनॉट प्लेस की तरह कई जगहों पर बड़े तिरंगे झंडे को लगाया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली सरकार ने विधानसभा में पेश किया साल 2021-22 का बजटमनीष सिसोदिया ने बजट में 'देशभक्ति महोत्सव' की शुरुआत का ऐलान किया75 हफ्ते तक स्वतंत्रता सेनानियों की याद में होंगे कार्यक्रम, 500 जगहों पर तिरंगा लगाने की भी योजना

दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार ने मंगलवार को 2021-22 का बजट विधानसभा में पेश करते हुए एक अनोखा ऐलान किया। इसके तहत देश की राजधानी दिल्ली में अब 500 जगहों पर तिरंगा झंडा लगाया जाएगा।

वित्त मंत्री मनीष सिसोदिया ने दिल्ली के लिए 69 हजार करोड़ रुपये का बजट रखा है। बजट भाषण में मनीष सिसोदिया ने घोषणा की कि जल्द ही कनॉट प्लेस की तरह दिल्ली में अब 500 जगहों पर तिरंगे लगाए जाएंगे।

मनीष सिसोदिया ने कहा कि ये तिरंगे इसलिए लगाए जाएंगे ताकि दिल्लीवासी जब भी घर से बाहर निकले उन्हें तिरंगा दिखे और वे इस महान देश पर गर्व महसूस कर सकें। इसके लिए बजट में 45 करोड़ रुपये भी आवंटित किए गए हैं।

मनीष सिसोदिया ने कहा कि आजादी के 75वें साल पर दिल्ली सरकार अपने स्कूलों में पढ़ रहे हर बच्चे को देशभक्ति के रंग में रंगने के लिए देशभक्ति पाठक्रम की भी शुरुआत करने जा रही है। उन्होंने बताया इसके तहत हर रोज स्कूलों में एक कक्षा देशभक्ति की होगी।

दिल्ली सरकार का 'देशभक्ति बजट'

मनीष सिसोदिया ने ऐलान किया कि भारत की आजादी के 75 साल पूरा होने वाले हैं और ऐसे में एक खास सीरीज शुरू की जाएगी। इसे 'देशभक्ति महोत्सव' नाम दिया गया है। इस महोत्सव की शुरुआत इसी साल 12 मार्च से शुरू हो जाएगी।

इसके तहत देश के महान स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान में भव्य कार्यक्रम आयोजित होंगे। ऐसे कार्यक्रम लगातार 75 हफ्ते तक जारी रखे जाएंगे।

मनीष सिसोदिया ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार वर्ष 2047 तक दिल्ली की प्रति व्यक्ति आय को सिंगापुर की प्रति व्यक्ति आय के बराबर ले जाने की इच्छा रखती है।

डिप्टी सीएम ने साथ ही कहा कि 75वें सप्ताह के दौरान भगत सिंह के जीवन पर कार्यक्रम चलाने के लिये 10 करोड़ रुपये का आवंटन किया जायेगा। उन्होंने कहा कि अगले वित्त वर्ष के बजट का कुल आकार मौजूदा वर्ष के बजट के मुकाबले 6.1 प्रतिशत अधिक है।

(भाषा इनपुट)

टॅग्स :मनीष सिसोदियादिल्लीअरविंद केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

स्वास्थ्यस्तन एवं सर्वाइकल कैंसर की निःशुल्क जांच?, दिल्ली पुलिस मुख्यालय में 5वें CAPS शिविर का सफल आयोजन

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारत अधिक खबरें

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे