लाइव न्यूज़ :

Delhi Budget 2020: केजरीवाल सरकार के नए कार्यकाल का पहला बजट पेश, आयुष्मान भारत योजना लागू, जानें अन्य बड़ी घोषणाएं

By धीरज पाल | Updated: March 23, 2020 16:17 IST

उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र-दिल्ली की सरकार का अगले वित्त वर्ष के लिये 65,000 करोड़ रुपये का बजट पेश किया।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली की सड़कों को नये तरीके से डिजाइन करने के लिये 193 करोड़ रुपये का बजट आवंटन।दिल्ली में महिलाओं के लिये मुफ्त बस यात्रा सुविधा अगले वित्त वर्ष में भी जारी रहेगी।

नई दिल्ली: कोरोना संकट के बीच दिल्ली सरकार ने आज विधानसभा में नए कार्यकाल का अपना पहला बजट पेश किया। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र-दिल्ली की सरकार का अगले वित्त वर्ष के लिये 65,000 करोड़ रुपये का बजट पेश किया। बजट के दौरान दिल्ली सरकार ने कई बड़ी योजनाओं को लागू किया। वित्त मंत्री मनीष सिसोदिया ने विधानसभा में दिल्ली में आयुष्मान भारत योजना को लागू करने की घोषणा की। 

सिसोदिया ने बजट भाषण में कहा, दिल्ली के हर स्कूल में डिजिटल कक्षा, सरकार ने इसके लिये 100 करोड़ रुपये निर्धारित किया। वहीं, उन्होंने बताया कि पिछले पांच साल में दिल्ली में प्रति व्यक्ति आय 44 प्रतिशत ऊंची हुई। 

जानें अन्य बड़ी घोषणाएं

- सरकार ने 2020-21 के बजट में 145 नये उत्कृष्टता स्कृल का प्रस्ताव किया।- दिल्ली सरकार ने नये अस्पतालों के लिये 724 करोड़ रुपये, नये मोहल्ला क्लिनिक और पॉलीक्लिनिक के लिये 365 करोड़ रुपये का प्रावधान किया।- दिल्ली सरकार ने अगले वित्त वर्ष में स्वास्थ्य क्षेत्र के लिये कुल 7,704 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है।- दिल्ली में जमीन की कमी को देखते हुये दिल्ली सरकार चार बस डिपो को बहुमंजिला इमारतों में बदलेगी ताकि अधिक से अधिक बसों को इनमें जगह मिल सके।- दिल्ली में महिलाओं के लिये मुफ्त बस यात्रा सुविधा अगले वित्त वर्ष में भी जारी रहेगी।- दिल्ली सरकार ने अनाधिकृत कालोनियों में मूलभूत सुविधाओं के लिये बजट में 1,700 करोड़ रुपये का आवंटन किया।- दिल्ली की सड़कों को नये तरीके से डिजाइन करने के लिये 193 करोड़ रुपये का बजट आवंटन।

टॅग्स :मनीष सिसोदियादिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है