लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: 'ब्रेक मानसून' चरण 18 अगस्त तक जारी रहने का अनुमान

By भाषा | Updated: August 14, 2021 19:01 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 अगस्त दिल्ली और उत्तर पश्चिम भारत के आसपास के इलाकों में ‘‘ब्रेक मानसून’’ चरण 18 अगस्त तक जारी रहने की संभावना है और महीने के आखिरी 10 दिनों में ‘‘अच्छी बारिश’’ से राजधानी में वर्षा की कमी पूरी होने की उम्मीद है। मौसम पूर्वानुमान विशेषज्ञों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार सफदरजंग वेधशाला ने अगस्त में अब तक 63.2 मिमी बारिश दर्ज की है जो सामान्य 123.1 मिमी के मुकाबले 49 प्रतिशत कम है। आमतौर पर राजधानी में अगस्त में 247.7 मिमी बारिश होती है। आईएमडी ने पहले इस महीने दिल्ली में सामान्य बारिश का अनुमान जताया था।

स्काईमेट वेदर के उपाध्यक्ष (मौसम विज्ञान और जलवायु परिवर्तन) महेश पलावत ने कहा कि इस मौसम का दूसरा ‘‘ब्रेक मानसून’’ चरण 10 अगस्त को शुरू हुआ था और इसके 18 अगस्त तक जारी रहने का अनुमान है।

किसी भी अनुकूल मौसम प्रणाली के अभाव में ‘ब्रेक मानसून’ चरण की समय सीमा बढ़ गई, जिसने मानसून की ‘ट्रफ’ को हिमालय की तलहटी से मैदानी इलाकों की ओर खींच लिया होगा।

पलावत ने कहा, ‘‘हालांकि, बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव प्रणाली विकसित हो रही है। यह पश्चिम दिशा में दक्षिण मध्य प्रदेश से होकर गुजरेगी और मानसून की ट्रफ खींचेगी, जिससे 19 अगस्त से दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश होगी।’’

उन्होंने कहा कि अगस्त के आखिरी 10 दिनों में ‘‘अच्छी बारिश’’ से वर्षा की कमी पूरी होने की उम्मीद है, लेकिन मासिक वर्षा 247.7 मिमी की लंबी अवधि के औसत से अधिक नहीं हो सकती है।

‘ब्रेक मानसून’ के मौसम के दौरान, ऐसा समय होता है जब मानसून की ट्रफ हिमालय की तलहटी के करीब पहुंच जाती है, जिससे देश के अधिकांश हिस्सों में बारिश में तेजी से गिरावट आती है। हालांकि, हिमालय की तलहटी, पूर्वोत्तर भारत और दक्षिणी प्रायद्वीप के कुछ हिस्सों में वर्षा गतिविधियां बढ़ जाती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 112 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग