दिल्ली: सरिता विहार में पुलिस बूथ में पंखे से लटका मिला अज्ञात व्यक्ति का शव

By भाषा | Updated: November 17, 2021 21:59 IST2021-11-17T21:59:09+5:302021-11-17T21:59:09+5:30

Delhi: Body of unidentified person found hanging from fan in police booth in Sarita Vihar | दिल्ली: सरिता विहार में पुलिस बूथ में पंखे से लटका मिला अज्ञात व्यक्ति का शव

दिल्ली: सरिता विहार में पुलिस बूथ में पंखे से लटका मिला अज्ञात व्यक्ति का शव

नयी दिल्ली, 17 नवंबर दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के सरिता विहार में बुधवार सुबह एक पुलिस बूथ में छत के पंखे से अज्ञात व्यक्ति का शव लटका मिला। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि व्यक्ति की उम्र करीब 30 वर्ष थी और मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिणपूर्व) ईशा पांडे ने बताया कि सुबह करीब 8.45 बजे कांस्टेबल भरत ने सरिता विहार थाने को सूचना दी कि मदनपुर खादर के पुलिस बूथ में एक व्यक्ति का शव लटका हुआ पाया गया है।

पांडे ने बताया, ''जब हमारे कर्मी मौके पर पहुंचे, तो लगभग 30 वर्ष की आयु का एक व्यक्ति बूथ के पंखे से लटका पाया गया। बूथ का दरवाजा अंदर से बंद पाया गया। उस व्यक्ति को एम्स ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।''

उन्होंने कहा कि ड्यूटी खत्म करने के बाद कर्मियों ने पुलिस बूथ पर ताला लगा दिया था। चाबी खिड़की की सिल पर रखी थी। पीड़ित उसे ढूंढकर बूथ में प्रवेश किया होगा ।

पुलिस ने कहा कि शव की जांच करने पर कोई चोट का कोई निशान नहीं मिला। शव को संरक्षित कर लिया गया है और मृतक की पहचान का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Delhi: Body of unidentified person found hanging from fan in police booth in Sarita Vihar

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे