लाइव न्यूज़ :

Delhi Blast: i20 कार डीलर हिरासत में, अकाउंट और सीसीटीवी फुटेज की जांच जारी...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 12, 2025 14:30 IST

Delhi Blast: दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने लाल किला विस्फोट मामले में फरीदाबाद के एक कार डीलर को हिरासत में लिया है। पुलिस के एक सूत्र ने बुधवार को यह जानकारी दी।

Open in App
ठळक मुद्देDelhi Blast: i20 कार डीलर हिरासत में, अकाउंट और सीसीटीवी फुटेज की जांच जारी...

Delhi Blast i20 Car Dealer Detained: दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने लाल किला विस्फोट मामले में फरीदाबाद के एक कार डीलर को हिरासत में लिया है। पुलिस के एक सूत्र ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस के सूत्र के अनुसार रॉयल कार प्लाजा के मालिक अमित को विस्फोट के तुरंत बाद फरीदाबाद पुलिस की सहायता से सेक्टर-37 स्थित उसके कार्यालय से हिरासत में ले लिया गया। पुलिस सूत्र ने कहा कि अमित ने हुंडई आई20 कार की बिक्री में मदद की थी जिसका इस्तेमाल सोमवार को हुए विस्फोट में किया गया था। राष्ट्रीय राजधानी में हुए इस विस्फोट में 12 लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोग घायल हुए हैं।

पुलिस सूत्रों ने कहा, ‘‘अमित से पूछताछ की जा रही है। पुलिस गाड़ी के मालिकाना हक की पूरी कड़ी का पता लगाने और यह जानने की कोशिश कर रही है कि यह संदिग्ध के हाथों में कैसे पहुंची। हम इस बात की पुष्टि कर रहे हैं कि अमित के शोरूम में कार कौन लेकर आया और किसके माध्यम से डॉ. उमर नबी उनके संपर्क में आए।’’ दिल्ली पुलिस का विशेष प्रकोष्ठ कार की बिक्री में शामिल संभावित बिचौलियों की पहचान करने के लिए डीलरशिप के रिकॉर्ड, लेनदेन विवरण और सीसीटीवी फुटेज की भी जांच कर रहा है। ऐसा बताया जाता है कि हरियाणा के फरीदाबाद स्थित अल-फलाह विश्वविद्यालय में सहायक प्रोफेसर डॉ. उमर नबी ही उस समय कार चला रहा था जब यह विस्फोट हुआ।

टॅग्स :बम विस्फोटबमदिल्लीदिल्ली-एनसीआरदिल्ली समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

स्वास्थ्यस्तन एवं सर्वाइकल कैंसर की निःशुल्क जांच?, दिल्ली पुलिस मुख्यालय में 5वें CAPS शिविर का सफल आयोजन

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारत अधिक खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह