लाइव न्यूज़ :

मनोज तिवारी को धमकी के मामले में बीजेपी कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, केजरीवाल को दिखाये काले झंडे

By भाषा | Updated: November 6, 2018 17:29 IST

भाजपा के महासचिव राजेश भाटिया ने कहा, ‘‘सिग्नेचर ब्रिज के उद्धाटन के अवसर पर आम आदमी पार्टी की गुंडागर्दी दिल्ली के लोगों ने देखी। विधायक अमानतुल्ला खान ने दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष मनोज तिवारी पर हमला किया और अपशब्द कहे जिससे पार्टी के सभी कार्यकर्ता आक्रोशित हैं।’’ 

Open in App

भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सिग्नेचर ब्रिज के उद्घाटन के दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी को कथित तौर पर धमकी देने वाले आप विधायक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सोमवार को दिल्ली में प्रदर्शन किया और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को नंद नगरी में काले झंडे दिखाए।दिल्ली भाजपा के एक नेता ने बताया कि मुख्यमंत्री आवास की ओर मार्च करने का प्रयास कर रहे कई प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने चंदगीराम अखाड़े के निकट हिरासत में ले लिया। दिल्ली भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के एक समूह ने नंदनगरी में केजरीवाल को काले झंडे दिखाए और उनके खिलाफ नारेबाजी की। केजरीवाल यहां एक सरकारी कार्यक्रम में भाग लेने आये थे। 

आम आदमी पार्टी की गुंडागर्दी दिल्ली के लोग देख रहे हैं 

भाजपा के महासचिव राजेश भाटिया ने कहा, ‘‘सिग्नेचर ब्रिज के उद्धाटन के अवसर पर आम आदमी पार्टी की गुंडागर्दी दिल्ली के लोगों ने देखी। विधायक अमानतुल्ला खान ने दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष मनोज तिवारी पर हमला किया और अपशब्द कहे जिससे पार्टी के सभी कार्यकर्ता आक्रोशित हैं।’’ उन्होंने कहा कि केजरीवाल के आवास के नजदीक प्रदर्शन कर रहे सैकड़ों प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया और उन्हें दिल्ली पुलिस के ऑपरेशन प्रकोष्ठ के मौरिस नगर कार्यालय ले जाया गया जहां से बाद में उन्हें रिहा कर दिया गया।’’ भाजपा नेताओं और प्रदर्शनकारियों के एक अन्य समूह ने पार्टी के वरिष्ठ नेता रामबीर बिधूड़ी के नेतृत्व में अमानतुल्ला खान के जामिया नगर स्थित आवास का घेराव किया। रविवार को सिग्नेचर ब्रिज के उद्धाटन के दौरान हंगामा को लेकर भाजपा और आप ने एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाए हैं। दोनों ने एक-दूसरे पर हमले को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

टॅग्स :मनोज तिवारीअरविन्द केजरीवालभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)आम आदमी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारत अधिक खबरें

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल