लाइव न्यूज़ :

दिल्ली भाजपा कार्यकर्ताओं ने सिसोदिया के आवास के बाहर प्रदर्शन किया

By भाषा | Updated: December 10, 2020 16:56 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 दिसंबर दिल्ली भाजपा के कार्यकर्ताओं ने उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के आवास के बाहर यहां बृहस्पतिवार को प्रदर्शन किया । इससे एक दिन पहले भाजपा नेताओं ने महापौर और पार्टी नीत नगर निगमों के नेताओं की ‘‘हत्या की साजिश’’ का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।

पार्टी कार्यकर्ताओं ने तीनों नगर निगम...उत्तरी दिल्ली नगर निगम (एनडीएमसी), दक्षिणी दिल्ली नगर निगम (एसडीएमसी) और पूर्वी दिल्ली नगर निगम (ईडीएमसी) - के बकाए का भी भुगतान करने की मांग राष्ट्रीय राजधानी की आम आदमी पार्टी सरकार से की।

भाजपा की दिल्ली इकाई ने बुधवार को एक वीडियो क्लिप का हवाला देते हुए सिसोदिया और आम आदमी पार्टी के नेता दुर्गेश पाठक के खिलाफ भाजपा शासित नगर निगमों के नेताओं की ‘‘हत्या की साजिश’’ का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।

पाठक ने इन आरोपों को बकवास बताया और कहा कि भाजपा लोगों की छवि धूमिल करने के लिए दुष्प्रचार करती रहती है ।

पार्टी की दिल्ली इकाई के उपाध्यक्ष अशोक गोयल देवराहा ने कहा,‘‘ हम अपने महापौर की हत्या की साजिश के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं और चेतावनी दे रहे हैं कि भाजपा इस प्रकार की चुनौतियां का जवाब देना जानती है।’’

प्रदर्शन में भाजपा युवा और अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के सदस्य भी शामिल हुए और उन्होंने मथुरा रोड स्थित सिसोदिया के आवास के निकट पुलिस अवरोध को पार करने की कोशिश की, जिसके बाद कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया गया।

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे देवराहा ने दावा किया कि पुलिस ने भाजपा के चार से पांच कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया और उन्हें मंदिर मार्ग पुलिस थाने ले गए हैं।

उन्होंने कहा,‘‘ महापौर और निगम के अन्य नेता चार दिन से मुख्यमंत्री के आवास के बाहर ठंड में धरना दे रहे हैं, क्योंकि दिल्ली सरकार 13,000 करोड़ रुपए के बकाए का भुगतान नहीं कर रही है। इससे सफाई कर्मचारियों, चिकित्सकों और नर्सों का वेतन देने में दिक्कतें आ रही हैं,जो कोरोना योद्धा के तौर पर लोगों को सेवाएं दे रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos