लाइव न्यूज़ :

दिल्ली भाजपा नयी आबकारी नीति के विरोध में आंदोलन तेज करेगी

By भाषा | Updated: November 19, 2021 21:16 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 नवंबर भारतीय जनता पार्टी नेता रामवीर सिंह बिधूड़ी ने शुक्रवार को कहा कि पार्टी की दिल्ली इकाई ने नगर सरकार की नयी आबकारी नीति के खिलाफ अपना आंदोलन तेज करने की योजना बनायी है और इसके लिए एक संघर्ष समिति का गठन किया है।

उन्होंने कहा कि दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष आदेश गुप्ता के निर्देश पर गठित 26 सदस्यीय समिति शहर भर में शराब की नयी दुकानें खोलने के विरोध में आने वाले दिनों में आंदोलन का नेतृत्व करेगी। दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता बिधूड़ी ने दावा किया कि नयी नीति से महिलाओं की सुरक्षा "खतरे" में पड़ जाएगी और युवाओं के गलत दिशा में बढ़ने की आशंका पैदा हो जाएगी क्योंकि इसमें शराब पीने की न्यूनतम कानूनी उम्र 25 वर्ष से घटाकर 21 वर्ष करने की बात है।

आंदोलन के लिए अपनी रणनीति पर विचार करने की खातिर समिति की शुक्रवार को बैठक हुई। बैठक में आदेश गुप्ता, दक्षिण दिल्ली के सांसद रमेश बिधूड़ी, आशीष सूद, कुलजीत चहल, राजीव बब्बर और राजन तिवारी सहित दिल्ली भाजपा के विभिन्न नेता शामिल हुए।

दिल्ली सरकार की नयी आबकारी नीति के तहत नगर के 32 जोन में शराब की 850 दुकानें खोली जाएंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे