लाइव न्यूज़ :

कृषि कानूनों के प्रति समर्थन जुटाने के लिये अभियान शुरू करेगी दिल्ली भाजपा

By भाषा | Updated: December 14, 2020 20:39 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 दिसंबर दिल्ली भाजपा तीन नए कृषि कानूनों के प्रति समर्थन जुटाने के लिये मंगलवार को चार दिवसीय अभियान की शुरुआत करेगी। इन कानूनों के विरोध में पंजाब हरियाणा, उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों से आए हजारों किसान दिल्ली की सीमाओं पर प्रदर्शन कर रहे हैं।

दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह विधूड़ी ने कहा कि अभियान के दौरान दिल्ली में किसानों को इन ''ऐतिहासिक'' कृषि सुधारों की विशेषताएं बताई जाएंगी और इन कानूनों के बारे में विपक्षी दलों द्वारा फैलाई जा रहीं गलतफहमियों को दूर किया जाएगा।

पार्टी ने कहा कि विधूड़ी अभियान की अगुवाई करेंगे जबकि पार्टी के किसान मोर्चे के अध्यक्ष विनोद सहरावत इसके सह-प्रमुख होंगे।

विधूड़ी ने कहा कि किसानों के साथ 16 प्रमुख सम्मेलनों के साथ कई चौपाल बैठकें भी आयोजित की जाएंगी। कई राष्ट्रीय और दिल्ली भाजपा के नेता सम्मेलनों को संबोधित करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो