लाइव न्यूज़ :

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष का आरोप,आप कार्यकर्ताओं ने उनके आवास पर किया हमला

By भाषा | Updated: July 23, 2021 01:08 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 जुलाई दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि आप कार्यकर्ताओं ने उनके आवास पर ‘‘हमला’’ किया है। पुलिस ने कहा कि उन्होंने घटना के सिलसिले में एक मामला दर्ज किया है।

राष्ट्रीय राजधानी में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) ने भाजपा द्वारा लगाए गए आरोपों पर फिलहाल कोई टिप्पणी नहीं की।

पुलिस ने दावा किया कि शाम करीब छह बजे आप नेता अंकुश नारंग ने 30-40 लोगों के साथ पटेल नगर में गुप्ता के आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन करना शुरू कर दिया।

गुप्ता ने पीटीआई-भाषा को बताया, "नारंग के नेतृत्व में आप कार्यकर्ताओं ने पटेल नगर में मेरे घर पर हमला किया। उन्होंने मेरे निजी सुरक्षा गार्ड के साथ हाथापाई की और उनका मोबाइल फोन छीन लिया, जिससे वहां अफरातफरी मच गई और मेरे परिवार के सदस्य और पड़ोसी डर गए।"

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि गार्ड की शिकायत के आधार पर एक मामला दर्ज किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो