लाइव न्यूज़ :

दिल्ली भाजपा ने केजरीवाल के आवास के पास धरना दिया, पेट्रोल और डीजल पर वैट में कटौती की मांग

By भाषा | Updated: November 6, 2021 20:40 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह नवंबर भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली इकाई ने शनिवार को यहां फ्लैगस्टाफ रोड पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास के पास धरना दिया और पेट्रोल तथा डीजल पर मूल्य वर्धित कर (वैट) में कटौती की मांग की।

भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने प्रदर्शनकारियों की अगुवाई करते हुए कहा कि जब तक केजरीवाल पेट्रोल और डीजल पर वैट में कमी की घोषणा नहीं करते, पार्टी कार्यकर्ता आंदोलन जारी रखेंगे।

उन्होंने दावा किया, ‘‘केजरीवाल सरकार को आम आदमी की फिक्र नहीं है और इस वजह से वह पेट्रोल तथा डीजल की कीमतों पर कोई ध्यान नहीं दे रही।’’

गुप्ता ने कहा कि अब भाजपा शासित राज्यों तथा आम आदमी पार्टी के शासन वाली दिल्ली के बीच पेट्रोल-डीजल के दाम में बड़ा अंतर है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल सरकार को अब बिना देरी के पेट्रोल और डीजल पर वैट में कमी की घोषणा करनी चाहिए।

केंद्र सरकार ने बुधवार को पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क पांच रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 10 रुपये प्रति लीटर कम करने की घोषणा की थी। राज्य सरकारें भी पेट्रोल-डीजल के आधार मूल्य पर तथा केंद्र द्वारा लागू उत्पाद शुल्क पर वैट या कर लगाती हैं।

दिल्ली में इस समय पेट्रोल की कीमत 103.97 रुपये प्रति लीटर है।

दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता रामवीर सिंह बिधूड़ी ने दावा किया कि 2018 में भी केंद्र ने उत्पाद शुल्क पांच रुपये घटाकर लोगों को राहत दी थी, ‘‘लेकिन केजरीवाल सरकार ने इस पर अमल नहीं किया’’।

उन्होंने कहा, ‘‘दिल्ली में पेट्रोल और डीजल पर अन्य राज्यों की तुलना में अधिकतम वैट है। इसलिए केजरीवाल सरकार को पहले ही वैट कटौती कर देनी चाहिए थी।’’

बिधूड़ी ने आरोप लगाया कि केजरीवाल अपनी पार्टी के राजनीतिक विस्तार में व्यस्त हैं और उन्हें दिल्ली की समस्याओं की कोई चिंता नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन