लाइव न्यूज़ :

बीजेपी संसदीय बोर्ड बैठक: बजट को लेकर होगी चर्चा, दशकों बाद आडवाणी-जोशी बैठक में मौजूद नहीं

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 2, 2019 09:50 IST

बैठक में मौजूदा सत्र की अहमियत का जिक्र करने के अलावा प्रधानमंत्री मोदी के दूसरे कार्यकाल के लिए मई में शपथ लेने के बाद उनकी सरकार द्वारा लिए गए अहम फैसलों का भी उल्लेख किया जा सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देलोकसभा चुनाव के बाद संसद के मौजूदा सत्र में भाजपा नीत राजग सरकार अपना पहला बजट पेश करेगी। कई दशकों में ऐसा पहली बार होगा, जब भाजपा के दिग्गज नेता लाल कृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी पार्टी की बैठक में मौजूद नहीं होंगे।

संसद के मौजूदा सत्र के दौरान भाजपा संसदीय दल की पहली बैठक आज हो रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अपने 300 से ज्यादा सांसदों के लिए इसमें एजेंडा तय करने की उम्मीद है। संसद में भाजपा सांसदों की यह अब तक की सर्वाधिक संख्या है। बैठक में मौजूदा सत्र की अहमियत का जिक्र करने के अलावा प्रधानमंत्री मोदी के दूसरे कार्यकाल के लिए मई में शपथ लेने के बाद उनकी सरकार द्वारा लिए गए अहम फैसलों का भी उल्लेख किया जा सकता है।

लोकसभा चुनाव के बाद संसद के मौजूदा सत्र में भाजपा नीत राजग सरकार अपना पहला बजट पेश करेगी। हालांकि बैठक के एजेंडे के बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन मोदी के किसी अंतरराष्ट्रीय दौरे से वापस आने के बाद संसदीय दल की बैठक में उनके अभिवादन की परंपरा रही है। कई दशकों में ऐसा पहली बार होगा, जब भाजपा के दिग्गज नेता लाल कृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी पार्टी की बैठक में मौजूद नहीं होंगे।

नड्डा पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे

भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा मंगलवार को सांगठनिक मामलों की समीक्षा और आने वाले विधानसभा चुनावों में पार्टी की तैयारियों का जायजा लेने के लिये पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर सकते हैं। इस साल हरियाणा, झारखंड और महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव होने हैं। भाजपा इन तीनों राज्यों में सत्ता में है और हाल में हुए लोकसभा चुनावों में भी उसने यहां सभी सीटों पर जीत हासिल की थी। उसके सामने हरियाणा में कांग्रेस, झारखंड में कांग्रेस-झामुमो गठबंधन और महाराष्ट्र में कांग्रेस-राकांपा मुख्य चुनौती हैं। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया