लाइव न्यूज़ :

दिल्ली भाजपा ने नई आबकारी नीति का विरोध किया, राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

By भाषा | Updated: March 25, 2021 16:10 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 मार्च दिल्ली प्रदेश भाजपा के एक प्रतिनिधिमंडल ने बृहस्पतिवार को उपराज्यपाल से मुलाकात कर नई आबकारी नीति पर विरोध जताया और उस पर रोक लगाने की मांग की।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता की अगुवाई में एक प्रतिनिधिमंडल ने उपराज्यपाल को ज्ञापन सौंपा । ज्ञापन में कहा गया है कि पांच सौ सरकारी दुकानों को बंद कर शराब बेचने का लाइसेंस निजी व्यापारियों को दिया जा रहा है जिससे “भ्रष्टाचार की बू आ रही है।”

बयान के मुताबिक, दिल्ली भाजपा ने कहा कि हर वार्ड में शराब की तीन दुकानें खोलना जनहित में नहीं है। बयान में कहा गया, “... एक ही बार में निजी व्यापारियों को शराब की पांच सौ दुकानें खोलने का लाइसेंस दिया जा रहा है जिससे दिल्ली सरकार और शराब बेचने वालों के बीच समझौता होने की बू आ रही है और इसे रोका जाना चाहिए।”

भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि सबको समान रूप से पानी देने की बजाय केजरीवाल सरकार सभी को शराब की समान रूप से आपूर्ति करने का प्रयास कर रही है।

भाजपा ने दिल्ली सरकार के उस फैसले की भी आलोचना की जिसमें शराब पीने की उम्र को 25 साल से घटाकर 21 साल कर दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए