लाइव न्यूज़ :

दिल्ली बीजेपी नेता जीएस बावा का शव पार्क में मिला, आत्महत्या की आशंका, नहीं मिला कोई सुसाइड नोट

By विनीत कुमार | Updated: March 30, 2021 10:21 IST

बीजेपी नेता जीएस बावा का शव दिल्ली के एक पार्क में ग्रिल से लटका हुआ मिला। आशंका जताई जा रही है कि उन्होंने आत्महत्या कर ली है।

Open in App
ठळक मुद्देहोली के दिन सोमवार को शाम 6 बजे के करीब मिला जीएस बावा का शवजीएस बावा के कथित तौर पर खुद को फांसी लगाकर आत्महत्या करने का संदेहपश्चिमी दिल्ली बीजेपी के उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं जीएस बावा, घर के पास पार्क में मिला शव

दिल्ली बीजेपी के एक नेता जीएस बावा ने कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। उनका शव एक पार्क में लटका हुआ मिला। वे पश्चिमी दिल्ली बीजेपी के उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं। पुलिस ने इस बीच संदिग्ध परिस्थितियों में बीजेपी नेता की मौत की जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार जीएस बावा 58 साल के थे और पश्चिमी दिल्ली के फतेह नगर में रहते थे। उनका शव उनके घर के पास के ही एक पार्क में मिला। घटना सोमवार शाम की है।

होली के दिन शाम करीब 6 बजे जब कुछ लोग पार्क में पहुंचे तो उन्होंने शव को एक ग्रिल में लटकता हुए पाया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। दिल्ली पुलिस के अनुसार पार्क से अभी तक कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। 

पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। इस बीच सूत्रों के अनुसार घरेलू विवाद जीएस बावा के आत्महत्या का कारण हो सकता है। हालांकि, अभी पूरे मामले की जांच जारी है और पुष्ट तौर पर कुछ भी साफ नहीं हो सकता है।

गौरतलब है कि हाल में हिमाचल प्रदेश के मंडी से बीजेपी सांसद राम स्‍वरूप शर्मा के भी निधन की खबर आई थी। बीजेपी सांसद का शव उनके दिल्ली स्थित आवास में फंदे से लटका हुआ मिला था। 

इस मामले में भी आत्महत्या की बात सामने आई थी। सांसद का निवास आरएमएल अस्पताल के करीब बने गोमती अपार्टमेंट में था।

दिल्ली पुलिस ने तब बताया था कि सांसद के एक स्टाफ की ओर से उन्हें कॉल किया गया था। पुलिस के मुताबिक कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। इसे जब खोला गया तो अंदर राम स्वरूप शर्मा का शव लटका हुआ मिला। 

राम स्वरूप पिछले दो बार से मंडी से सांसद थे। उन्हें 2014 में पहली बार मंडी सीट से बीजेपी की ओर से टिकट दिया गया था। राम स्वरूप मूल रूप से मंडी जिला के जोगेंद्रनगर के रहने वाले थे।

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टीदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया