अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए दिल्ली भाजपा ने चंदा अभियान की शुरुआत की

By भाषा | Updated: February 2, 2021 00:45 IST2021-02-02T00:45:36+5:302021-02-02T00:45:36+5:30

Delhi BJP launches Chanda campaign for construction of Ram temple in Ayodhya | अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए दिल्ली भाजपा ने चंदा अभियान की शुरुआत की

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए दिल्ली भाजपा ने चंदा अभियान की शुरुआत की

नयी दिल्ली, एक फरवरी भाजपा की दिल्ली इकाई ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए चंदा एकत्र करने के अभियान की शुरुआत सोमवार को की।

इससे पहले भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने किसान आंदोलन के मद्देनजर उत्तर-पूर्वी दिल्ली में प्रस्तावित अपने रथ यात्रा कार्यक्रम को स्थगित कर दिया।

उल्लेखनीय है कि पिछले साल फरवरी में हुए सांप्रदायिक दंगों के कारण 50 से अधिक लोगों की मौत हुई थी जबकि 300 से अधिक लोग घायल हुए थे।

तिवारी ने कहा कि शहर के मौजूदा हालात के चलते उन्होंने अपनी रथ यात्रा स्थगित की है।

तिवारी ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘ वर्तमान परिस्थितियों में दिल्ली पुलिस बेहतरीन कार्य कर रही है। सीमा पर किसानों के आंदोलन और शहर में हुए विस्फोट को देखते हुए मैंने रथ यात्रा टालने का निर्णय लिया है। हालात सामान्य होने पर रथ यात्रा निकाली जाएगी।’’

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने वजीरपुर के वाल्मीकि मंदिर से अभियान की शुरुआत की। यह अभियान 27 फरवरी तक शहर भर में चलाया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Delhi BJP launches Chanda campaign for construction of Ram temple in Ayodhya

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे