दिल्ली भाजपा ने यमुना को स्वच्छ रखने का अभियान किया शुरू

By भाषा | Updated: October 6, 2021 16:37 IST2021-10-06T16:37:01+5:302021-10-06T16:37:01+5:30

Delhi BJP launches campaign to keep Yamuna clean | दिल्ली भाजपा ने यमुना को स्वच्छ रखने का अभियान किया शुरू

दिल्ली भाजपा ने यमुना को स्वच्छ रखने का अभियान किया शुरू

नयी दिल्ली, छह अक्टूबर भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली इकाई के नेता और कार्यकर्ता यमुना नदी और उसके घाटों की सफाई के लिए हर महीने स्वेच्छा से योगदान देंगे। पार्टी के अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने बुधवार को यह जानकारी दी।

गुप्ता ने आईटीओ के समीप यमुना पर छठ घाट पर पहल का शुभारंभ करते हुए कहा कि भाजपा नेता और कार्यकर्ता पिछले महीने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर ‘सेवा समर्पण अभियान’ के तहत यमुना के तट पर 71 स्थानों इस अभियान में भाग ले रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘यमुना का प्रदूषण प्रत्येक दिल्ली वासी के लिए एक पीड़ा है। इसे स्वच्छ रखना हमारा दायित्व है। भाजपा कार्यकर्ता अब हर महीने श्रमदान के जरिए नदी और उसके घाटों को स्वच्छ रखने की कोशिश करेंगे।’’

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने राष्ट्रीय राजधानी के निवासियों से इस अभियान में शामिल होने की अपील की। साथ ही उन्होंने कहा कि कोविड-19 के अनुकूल व्यवहार और मानक संचालन प्रक्रिया का पालन करते हुए नदी के तटों और अन्य जलाशयों पर छठ मनाने की अनुमति दी जानी चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Delhi BJP launches campaign to keep Yamuna clean

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे