लाइव न्यूज़ :

दिल्ली भाजपा ने भ्रष्टाचार के आरोपों में तीन पार्षदों को छह साल के लिये निष्कासित किया

By भाषा | Updated: September 19, 2021 16:10 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 सितंबर भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने भ्रष्टाचार की शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए रविवार को तीन पार्षदों को छह साल के लिये पार्टी से निष्कासित कर दिया और कहा कि यदि अन्य लोग वित्तीय अनियमितताओं में संलिप्त पाए गए तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

राष्ट्रीय राजधानी में अगले साल नगर निगमों के चुनाव होने हैं, उससे पहले यह कार्रवाई की गई है, जिसे गुप्ता ने भाजपा की ''कतई बर्दाश्त नहीं करने'' की नीति का हिस्सा करार दिया है।

गुप्ता ने 'पीटीआई-भाषा' से कहा, ''न केवल पार्षद, बल्कि नगर निगमों (एमसीडी) के अधिकारी भी यदि भ्रष्टाचार में लिप्त पाए जाते हैं तो उन्हें भी नहीं बख्शा नहीं जाएगा।''

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष द्वारा जारी आदेश के अनुसार भ्रष्टाचार के आरोप में जिन पार्षदों को पार्टी से निकाला गया है, उनमें दक्षिणी दिल्ली नगर निगम (एसडीएमसी) में सैदुलाजाब से पार्षद संजय ठाकुर, पूर्वी दिल्ली नगर निगम (ईडीएमसी) के न्यू अशोक नगर पार्षद रजनी बबलू पांडे और उत्तरी दिल्ली में मुखर्जी नगर की पार्षद पूजा मदान शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है