लाइव न्यूज़ :

दिल्ली भाजपा ने चांदनी चौक में हनुमान मंदिर मुद्दे पर उपराज्यपाल से हस्तक्षेप की मांग की

By भाषा | Updated: January 11, 2021 22:16 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 जनवरी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई के नेताओं ने सोमवार को उपराज्यपाल अनिल बैजल से यहां चांदनी चौक क्षेत्र में इस महीने के प्रारंभ में नगर निकाय प्रशासन द्वारा हटाये गये हनुमान मंदिर के पुनर्निर्माण के लिए दखल देने की मांग की ।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता और विधानसभा में विपक्ष के नेता रामवीर सिंह बिधूड़ी ने बैजल से भेंट की एवं उनसे इस मामले में हस्तक्षेप की अपील की।

गुप्ता ने कहा कि चांदनी चौक के लोगों में हनुमान मंदिर गिराये जाने और वहां से प्राचीन पीपल पेड़ हटाये जाने को लेकर ‘असंतोष’ है।

उन्होंने दावा किया, ‘‘यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि सौंदर्यीकरण के नाम पर केजरीवाल सरकार के लोक निर्माण विभाग ने चांदनी चौक में पवित्र हनुमान मंदिर को ढहा दिया। ’’

उच्च न्यायालय के आदेश के बाद इस मंदिर को उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने ‘अतिक्रमण’के तौर पर हटा दिया और इसके बाद दिल्ली सरकार की चांदनी चौक सौंदर्यीकरण परियोजना का मार्ग प्रशस्त हुआ।

सत्तारूढ़ आप और विपक्षी भाजपा एक दूसरे को इस मंदिर को ढहाये जाने को लेकर दोषी ठहरा रही है।

विश्व हिंदू परिषद और चांदनी चौक व्यापार मंडल के एक प्रतिनिधिमंडल ने भी उपराज्यपाल से मुलाकात की और मंदिर के पुनर्निर्माण की मांग करते हुए उन्हें एक ज्ञापन सौंपा। विहिप की दिल्ली इकाई के प्रवक्ता महेंद्र रावत ने यह जानकारी दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!