दिल्ली भाजपा ने नगर निगम की पांच सीटों पर उपचुनाव के लिए उम्मीदवार घोषित किए

By भाषा | Updated: February 7, 2021 21:32 IST2021-02-07T21:32:33+5:302021-02-07T21:32:33+5:30

Delhi BJP declared candidates for by-election in five municipal corporation seats | दिल्ली भाजपा ने नगर निगम की पांच सीटों पर उपचुनाव के लिए उम्मीदवार घोषित किए

दिल्ली भाजपा ने नगर निगम की पांच सीटों पर उपचुनाव के लिए उम्मीदवार घोषित किए

नयी दिल्ली, सात फरवरी दिल्ली भाजपा ने नगर निगम के पांच वार्डों के लिए होने वाले उपचुनावों के लिए रविवार को अपने उम्मीदवार घोषित किए।

पांच वार्डों में त्रिकोणीय मुकाबला होने के आसार हैं। भाजपा की मुख्य प्रतिद्वंद्वी आप और कांग्रेस ने शनिवार को अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए।

दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने पार्टी उम्मीदवारों की सूची जारी की, जिसमें राजेश गोयल-रोहिणी-सी, सुरभि जाजू-शालीमार उत्तर, ओम प्रकाश गुगरवाल-त्रिलोकपुरी, सियाराम कनौजिया-कल्याणपुरी और मोहम्मद नज़ीर अंसारी-चौहान बांगर शामिल हैं।

उपचुनाव 28 फरवरी को होंगे। उत्तरी दिल्ली नगर निगम (एनडीएमसी) के में दो वार्डों- शालीमार बाग और रोहिणी-सी और पूर्वी दिल्ली नगर निगम (ईडीएमसी) के तीन वार्डों- त्रिलोकपुरी, कल्याणपुरी और चौहान बांगर में उपचुनाव होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Delhi BJP declared candidates for by-election in five municipal corporation seats

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे