लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: नगर निगम चुनाव में आप को हराने के लिए बीजेपी-कांग्रेस दिया एक दूसरे का साथ!

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: June 13, 2019 05:47 IST

नार्थ एमसीडी के जोन इलेक्शन में कांग्रेस उम्मीदवारों की बुधवार को जीत हासिल हुई है।कांग्रेस उम्मीदवार सीमा ताहिरा जोन चेयरमैन ओर सुलक्षणा डिप्टी चैयरमेन का चुनाव जीत गई।

Open in App

उत्तरी दिल्ली नगर के जोवन चुनाव में कांग्रेस ने अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के पद पर जीत हासिल कर सबको चौंका दिया है। इस जीत में बीजेपी का बहुत बड़ा रोल है। खबर के अनुसार बीजेपी के सदस्यों ने आम आदमी पार्टी को जीत से रोकने के लिए कांग्रेस के उम्मीदवारों को वोट कर सबसे ज्यादा मेंबर होने के बावजूद आप को जीत से दूर कर दिया। बीजेपी की ये बड़ी रणनीति कही जा सकती है।

दरअसल नार्थ एमसीडी के जोन इलेक्शन में कांग्रेस उम्मीदवारों की बुधवार को जीत हासिल हुई है।कांग्रेस उम्मीदवार सीमा ताहिरा जोन चेयरमैन ओर सुलक्षणा डिप्टी चैयरमेन का चुनाव जीत गई। इस जीत का हीरो बीजेपी रही।

जबकि इस जोन में आप के 8 पार्षद होने के बावजूद आप चेयरमैन , डिप्टी चैयरमेन और स्टैंडिंग कमेटी के चुनाव में हार मिली क्योंकि बीजेपी और कांग्रेस ने मिलकर जोन में बहुमत का जादुई आंकड़ा 9 हासिल कर लिया।

 दरअसल बीजेपी की नजर सिटी जोन में पड़ने वाली 4 विधानसभा सीटें चांदनी चौक, मटिया महल, सदर बाजार और बल्लीमारान पर है। मुस्लिम बाहुल्य इन विधानसभा सीटों में बीजेपी कांग्रेस को मजबूत करना चाहती है। पार्टी जानती है कि अगर मुस्लिम वोट बैंक में कांग्रेस की पकड़ मजबूत होगी तो उनके लिए आम आदमी पार्टी को हराना आसान होगा।

नॉर्थ एमसीडी में प्रतिपक्ष के नेता अनिल लाकड़ा का इस हार के बाद कहना है कांग्रेस की आज की जीत ने बता दिया है वह बीजेपी की बी टीम है। 

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह